Archana Gautam ने प्रियंका गांधी के PA पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मुझे दो कौड़ी की औरत बोला
Archana Gautam: बिग बॉस 16 फेस और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी वाड्रा के पीए संदीप सिंह पर फेसबुक लाइव आकर बेहद गंभीर आरोप लगाए है। अर्चना ने दावा किया कि संदीप सिंह ने उन्हें 'दो कौड़ी की औरत' कहा था।

Archana Gautam News: बिग बॉस फेम और कांग्रेस नेता अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (priyanka gandhi) के पीए संदीप सिंह पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया हैं। दरअसल, एक्ट्रेस और मॉडल अर्चना गौतम सोमवार 27 फरवरी को सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर लाइव आई और कहा कि संदीप सिंह ने उन्हें 'दो कौड़ी की औरत' कहा था। इतना ही नहीं, अर्चना ने दावा किया कि संदीप सिंह उन्हें धमकी भी दी।
संदीप सिंह रायपुर सत्र के दौरान उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि ज्यादा बोलोगी तो थाने में डलवा दूंगा। इस दौरान अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह को बड़ी चुनौती दी। अर्चना ने कहा कि, 'अगर हिम्मत है तो मुझे अरेस्ट कराकर दिखाओ।' अर्चना ने संदीप को दलाल बताते हुए कहा कि उसे औरतों से बात करने की तमीज नहीं है। पूरी पार्टी संदीप सिंह से खफा है।
बता दें, अर्चना गौतम ने साल 2022 में कांग्रेस के टिकट पर मेरठ जिले की हस्तिनापुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालांकि, अर्चना गौतम चुनाव हार गई थीं। लेकिन, बिग बॉस 16 की वजह से सुर्खियों में आई अर्चना गौतम एक बार फिर से चर्चाओं में है। अर्चना ने 27 फरवरी को फेसबुक लाइव कर दावा किया है कि कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी के पीए संदीप सिंह से खफा है।
अर्चना ने कहा कि कोई बात प्रियंका गांधी तक नहीं पहुंच पाती, कोई इनसे मिल नहीं पाता है। अर्चना ने फेसबुक लाइव में दावा किया कि मुझे प्रियंका गांधी से मिलने में करीब एक साल लग गए थे। कहा कि पता नहीं क्यों कांग्रेस में ऐसे लोगों को रखा जा रहा है जो पार्टी को कुतर कुतर के खा रहे हैं। मैंने कांग्रेस को नहीं बल्कि प्रियंका गांधी को जॉइन किया है।
कहा कि मैं किसी तरह से प्रियंका जी से मिली तो यह लोग मुझे आंखे दिखा रहे है और चुप रहने के लिए बोल रहे है। अर्चना ने आरोप लगाते हुए कहा कि संदीप सिंह ने मुझे 'दो कौड़ी की औरत' बोला। इतना ही नहीं, अर्चना ने दावा किया कि संदीप सिंह उन्हें धमकी भी दी। संदीप सिंह उन्हें धमकी देते हुए कहा था कि ज्यादा बोलोगी तो थाने में डलवा दूंगा।
इस दौरान अर्चना संदीप सिंह को चुनौती देते हुए कहा कि 'अगर हिम्मत है तो मुझे अरेस्ट कराकर दिखाओ।' अर्चना ने कहा कि जब तक कांग्रेस पार्टी में संदीप सिंह जैसे लोग हैं तब तक कुछ नहीं हो सकता है। संदीप सिंह को किसी महिला या किसी बुजुर्ग से बात करने की तमीज नहीं है। मेरे जैसी कितनी कार्यकर्ताओं का संदेश प्रियंका गांधी तक पहुंच ही नहीं पाता है।
प्रियंका गांधी के आसपास के लोगों ने पूरी कांग्रेस को जकड़ कर रखा है। कोई कुछ कह नहीं सकता। कोई कुछ सुन नहीं सकता। प्रियंका गांधी से मिलने में मुझे बड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फेसबुक लाइव के दौरान अर्चना गौतम ने कहा कि बड़े बड़े नेताओं के सामने मुझे संदीप सिंह ने मुझे धमकी दी है।
Recommended Video

संदीप सिंह कहां से आए हैं और किसके ठेकेदार हैं, इसका पूरा चिट्ठा उनके पास है। संदीप सिंह पूरी कांग्रेस पार्टी को खा रहा है। मैं भी देखती हूं कि कब तुम मुझे जेल भिजवाते हो। इस दौरान अर्चना ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से अपील करते हुए संदीप सिंह को जल्द से जल्द पार्टी से बाहर निकाला जाए। अन्यथा संदीर सिंह पार्टी को खा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications