बसपा पार्षद हाथ में नोट लेकर डांसर के साथ नाचे, वीडियो हुआ वायरल
Meerut News, मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में बसपा के निगम पार्षद का एक वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पार्षद एक महिला डांसर के साथ डांस कर रहे है। डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह वायरल वीडियो पिछले महीने का बताया जा रहा है।

वायरल वीडियो में डांस कर रहे मेरठ के नगर निगम वार्ड-3 से बसपा के पार्षद राजू उर्फ राजकुमार सिंह है। 2 मिनट के इस वायरल वीडियो में नेता जी हाथ में नोट लेकर डांस कर रहे है। बता दें कि वहां पर खड़ी हुई जनता तालियां बजा रही थी और डांस का आनंद उठा रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोग अब सोशल मीडिया पर राजकुमार सिंह की आलोचना कर रहे है।

सोशल मीडिया पर आ रहे है Comment
सोशल मीडिया पर बसपा पार्षद राजकुमार सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद लोग मजे भी ले रहे है। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा है कि ये होनहार नेता है इन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि यह वीडियो पार्षद की पत्नी को भी दिखाना चाहिए, जिससे पता चल सके की उनके पति कितने आशिक मिजाज है।












Click it and Unblock the Notifications