'अभी गृहमंत्री को भी नहीं पता कहां से लड़ेंगे चुनाव', BJP MLA संगीत सोम का वीडियो वायरल

मेरठ, 14 सितंबर: मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम एक बार फिर चर्चा में हैं। संगीत सोम का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें माला पहनाई जा रही है। संगीत सोम कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि टिकट तो अभी किसी का भी नहीं हुआ है। पार्टी का भी कहना है कि अभी टिकट किसी का फाइनल नहीं हुआ है। लेकिन, बैठकों का दौर जारी है। वह कहते हैं कि अभी तो गृह मंत्री अमित शाह को भी नहीं पता कि चुनाव कहां से लड़ना है। बता दें, संगीत सोम अपने बयानों का लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर वह अपने वीडियो को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

bjp mla sangeet som statement on election ticket distribution video viral

संगीत सोम का वीडियो वायरल

बताया जा रहा है कि बीजेपी विधायक संगीत सोम करीब छह दिन पहले नगला बॉर्डर और आक्खेपुर गांव में गए थे। इसी दौरान उन्होंने तंज कसते हुए पार्टी के शीर्ष नेताओं को लेकर ये बातें कह दीं। एक मिनट 58 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह को भी नहीं पता कि चुनाव कहां से लड़ना है। संगीत सोम आगे कहते हैं, यहां पर चौबीसी के लोगों का साथ है, जो मेरी ताकत है। पिछले कुछ महीने में अभी रैली और बैठक कर पता भी चल गया है कि टिकट किस को देना चाहिए।

बीजेपी विधायक ने विपक्ष पर साधा निशाना

सरधना विधायक संगीत सोम भाजपा नेता लाल सिंह सैनी की माता के निधन पर आयोजित शोक सभा में श्रद्धांजलि देने लावड़ कस्बे स्थित उनके घर पहुंचे। यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान संगीत सोम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बीजेपी विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए सबसे अधिक योजना चलाकर लाभ दिलाने का काम किया है। विपक्षी पार्टियां किसानों को भड़काने का काम कर सरकार को बदनाम कर रही हैं। उन्‍होंने कहा कि 2022 के चुनाव में सभी किसान विपक्षी पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देकर भाजपा सरकार बनाएंगे।

Recommended Video

      UP Elections 2022: Sangeet Som ने Asaduddin Owaisi को दी चुनौती, कहा- दम है तो... | वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+