मेरठ: BJP नेता की मौत के बाद एक और कोरोना संक्रमित मरीज ने तोड़ा दम

मेरठ। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी के कहर के बीच उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां भाजपा नेता के बाद एक और मरीज की मौत हो गई है। मेरठ जिले में एक ही दिन में दो लोगों की मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा है। मेरठ में अब तक कोरोना से 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

 another death in meerut from coronavirus

शुक्रवार को सुबह 25 वर्षीय स्थानीय भाजपा नेता की जान चली गई। भाजपा नेता महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीएसओ भी थे। उन्होंने दिल्ली में दम तोड़ दिया। इस बीजेपी नेता के पिता की भी 10 दिन पहले को कोरोना से ही मौत हो चुकी है, इनकी मां और एक भाई भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। विभांशु वशिष्ठ के दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे। वह कोरोना पॉजिटिव थे, इसके अलावा उनकी आंतों में भी बीमारी थी। दो दिन पहले उन्हें दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

वहीं कंकरखेड़ा के कैलाशी अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत हो गई है। उसकी मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साकेत के रहने वाले पुलकित बंसल का कैलाशी अस्पताल में लीवर का इलाज चल रहा था। सीएमओ ने इसकी पुष्टि की है। सीएमओ डॉ. राजकुमार का कहना है कि अभी सफदरजंग से मेल नहीं आया है। वे मेल के जरिए इसकी जानकारी देंगे। हालांकि भाजपा महानगर अध्यक्ष ने उन्हें जानकारी दी है कि विभांशु की मौत हो गई है। आधिकारिक मेल का इंतजार है।

झांसी में दूसरी मौत

उधर, झांसी जिले में कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को दूसरी मौत हो गई। 37 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को कोविड-19 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले एक बुजुर्ग की भी संक्रमण से मौत हुई थी। उधर, नोएडा में भी कोरोना संक्रमण से पहली मौत दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+