एथलीट से छेड़छाड़ पर एक्शन में मेरठ के SSP, कहा- आरोपी पर रोज दर्ज करो एक मुकदमा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नाबालिग एथलीट खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है शिकायत के बाद भी भावनपुर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने बताया कि आरोपी की मदद एक सिपाही कर रहा है। एथलीट ने आरोपी की अश्लील हरकतों और सिपाही के साथ होली खेलने का वीडियो बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी Nitin Tiwari ने आरोपी मनचले पर रोजाना मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए है।

क्या है मामला

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, मामला भावनपुर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता स्टेट लेबल पर खेल चुकी है। आरोप है कि गांव का ही शिवम नाम का युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता है। उसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई तब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि शिवम के यहां एक पुलिसकर्मी का आना जाना है।

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

केस दर्ज होने के बाद वह शिवम के घर गया लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने के बजाए वह दावत खाकर चला आया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी अभी भी उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। सोमवार को अपनी शिकायत लेकर परिजन एसएसपी नितिन तिवारी से मिले।

एसएसपी ने दिए रोज मुकदमा दर्ज करने के आदेश

एसएसपी ने दिए रोज मुकदमा दर्ज करने के आदेश

एसएसपी ने पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता और उसके परिजनों को दिया है। साथ ही थाना पुलिस को कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होता तब तक उसके खिलाफ रोज छेड़खानी का केस दर्ज करो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+