कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा के तीन शूटरों ने महिला दरोगा के भाई को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Meerut News, मेरठ। वेस्ट यूपी में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश योगेश भदौड़ा के तीन शूटरों ने शुक्रवार की देर रात महिला दारोगा के भाई की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों शूटर मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। सूचना पर पहंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आपको बता दें कि मृतक की बहन यूपी पुलिस में दारोगा है और लखनऊ में तैनात है।

क्या है मामला
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी अंकित (24) दो दिन पूर्व अपने मामा के गांव मेरठ के भलसौना गांव आया था। बताया जाता है कि शुक्रवार रात भलसौना गांव में वर्षों से लगने वाले सीकरी माता के मेले में अंकित गया था। मेले के बाहरी हिस्से में दुकानों के पास तीन युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर मौके से भाग गए। चीख पुकार के बीच मेले में भगदड़ मच गई।

कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग के शूटर पर आरोप
घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची गई। फॉरेंसिक विभाग ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मामा के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना रात में ही मृतक की दारोगा बहन को दी गई। हमलावरों की पहचान भलसौना गांव निवासी सगे भाई सनी व गुड्डू पुत्र ओमवीर और कुलदीप पुत्र चंदपाल के रुप में हुई है। तीनों हत्यारोपितों को कुख्यात योगेश भदौड़ा गैंग का शूटर बताया गया है।
ये भी पढ़ें:-उत्तर प्रदेश की लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

क्या कहा पुलिस ने
एसपी देहात अविनाश पांडेय ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अंकित की मेले में गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्यारोपित और मृतक युवक के बीच पहले दोस्ती रही थी। केस दर्ज हो चुका है। कई को हिरासत में ले रखा है। हत्यारोपित योगेश भदौड़ा गैंग के शूटर बताए गए हैं। फरार हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को टीम लगा दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications