दोस्त की भाभी की पड़ी नजर, 3 फीट के फिरोज को यूं मिली उसकी दुल्हन

मेरठ। कोरोना महामारी के कारण पिछले लगभग ढाई महीने से देश लॉकडाउन है और अब अनलॉक फेस-1 शुरू हो गया है। वैसे तो ये लॉकडाउन कई लोगों की जिंदगी में दुख लेकर आया, लेकिन इसके साथ ही कुछ की जिंदगी में खुशी भी दिल खोल कर लाया है। शनिवार को मेरठ में भी कई सालों से एक युवक द्वारा खुदा से मांगी जा रही दुआ रंग लाई है। दुआ भी दौलत और शोहरत कि नहीं बल्कि महज अपनी शादी की थी। देशभर में लॉकडाउन के चलते जहां हजारों लोगों की तय हुई शादी भी रुक गईं। वहीं, लॉकडाउन में अचानक इस युवक की गृहस्थी आबाद हो गई।

दूल्हा-दुल्हन की लंबाई तीन फीट

दूल्हा-दुल्हन की लंबाई तीन फीट

तीन फीट के फिरोज के लिए दूल्हा बनना किसी सपने के सच होने जैसा है। परिवार के लोग काफी समय से शादी के प्रयास में थे, लेकिन हर बार लंबाई आड़े आ जाती थी। अचानक दोस्त की भाभी ने उसे देखा और अपनी तीन फीट की बहन के लिए पसंद कर लिया। फिर क्या था, दोनों परिवार के लोग बैठे और रिश्ता तय हो गया। ढाई माह पहले शादी की तारीख तय हो गई थी, लेकिन लॉकडाउन के दौरान इंतजार करना पड़ा।​ ​शनिवार को दोनों एक-दूसरे के हो गए।

फिरोज को ऐसी मिली उनकी दुल्हन

फिरोज को ऐसी मिली उनकी दुल्हन

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के लक्खीपुरा निवासी फिरोज की लंबाई तीन फीट है। घर में सभी सामान्य कद के हैं, इसलिए उनकी चिंता सभी को हर वक्त रहती है। उम्र के साथ ही शादी की बात चलने लगी, लेकिन लंबाई आड़े आ जाती थी। एक दिन वह अपने दोस्त के घर गए तो उसकी भाभी ने उन्हें देख लिया। वह भी अपनी तीन फीट की बहन जैनब की शादी के लिए परेशान थी। बात आगे बढ़ी और दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रिश्ता तय हो गया।

कई फिल्मों में काम कर चुका है ​तीन फीट का फिरोज

कई फिल्मों में काम कर चुका है ​तीन फीट का फिरोज

फिरोज ने बताया कि ढाई माह पहले शादी होनी थी, लेकिन लॉकडाउन लग गया। अब अनुमति लेकर शादी हुई। बारात में घर-परिवार के ही कुछ खास लोग गए थे। दोनों की जोड़ी देखने के लिए दोनों जगहों पर ही लोग एकत्र हो गए थे। वहीं, फिरोज ने बताया कि वह मॉलीवुड की कई फिल्मों डॉक्टर दिल वाला, मेरा दुश्मन-मेरा दोस्त, सपना अपना-अपना और मस्त पहलवान, पड़ोसी परेशान में काम भी कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+