ये कैसी पत्नी? करवा चौथ पर पति को छोड़कर प्रेमी से रचाई शादी, बोली- अब यही हैं मेरे पति परमेश्वर
उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से करवा चौथ पर एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। दरअसल मऊ जनपद में एक महिला अपने पति को छोड़कर करवा चौथ के दिन मंदिर में प्रेमी से शादी कर ली। इस मामले में पहले पति ने पुलिस से शिकायत की।
शिकायत के बाद पुलिस द्वारा महिला और उसके नए पति को थाने पर बुलाई जबकि उसका पुराना पति थाने पर नहीं गया। इस मामले में पूछताछ करने के बाद पति द्वारा दोनों को छोड़ दिया गया। लेकिन यह भी कहा गया की जरूरत पड़ने पर उन्हें आना पड़ेगा।

यह पूरा मामला मऊ जनपद के पूराघाट के कोपागंज स्थित गौरीशंकर मंदिर का है। रविवार को करवा चौथ पर्व पर मंदिर में एक महिला और एक युवक पहुंचे। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनकर शादी कर ली।
पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों एक दूसरे से काफी समय से प्यार करते थे। प्यार की जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो परिजनों द्वारा युवती की शादी दूसरे युवक से कर दी गई। शादी के बाद भी अपने प्रेमी से वह बातचीत करती रही।
इस बात की जानकारी होने के बाद उसका पति कई बार उसे समझाया भी था। बताया जा रहा है कि रविवार को करवा चौथ पर महिला व्रत रखी थी। इधर उसका पति काम करने के लिए बाहर चला गया था। दोपहर में घर में अकेले मौजूद महिला वहां से फरार हो गई।
भाग कर वह अपने प्रेमी के साथ मंदिर में पहुंची और शादी कर ली। शाम को घर वापस लौट के बाद जब उसके पति को इस बात की जानकारी हुई तो वह उससे पूछताछ करने लगा। इस बीच दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद उसने फोन करके पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके प्रेमी को थाने लेकर चली आई। हालांकि उसका पहला पति नहीं पहुंचा।
पति के न पहुंचने पर पुलिस ने दोनों को हिदायत देते हुए छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि घर लौट के बाद महिला ने अपने नए पति अर्थात प्रेमी के चेहरे का दीदार करके करवा चौथ का व्रत तोड़ा। अब इस मामले की चर्चा इलाके में हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications