UP News: अब मऊ में सपा नेता पर युवती ने दर्ज कराया रेप का केस, कहा- कई साल तक किया शोषण
UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में समाजवादी पार्टी के नेता के ऊपर नेता की एक सहयोगी महिला द्वारा दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन का अध्यक्ष रहा है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है जबकि वह फरार है।
आरोपी सपा का सक्रिय नेता है और सपा के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाने के बाद और रुपए और गाड़ी भी नेता ने ले लिया है।

दरअसल, बलिया जनपद के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह मऊ कोतवाली थाना क्षेत्र के दीवानी कचहरी में सपा नेता वीरेंद्र बहादुर पाल के यहां मुंशी का काम करती थी। इसी दौरान सपा नेता उसका शारीरिक शोषण शुरू किया।
उसने आरोप लगाया कि एक दिन वीरेंद्र बहादुर पाल उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर लेकर जा रहा था। इस दौरान धोखे से आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
उसने आरोप लगाया कि उसके बाद आरोपी उसे लखनऊ स्थित अपने आवास पर भी ले गया वहां भी उसके साथ उसने दुष्कर्म किया और फिर लखनऊ से वापस आने के बाद वह उसे उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि दौरान उसने रेप करते समय वीडियो भी बना लिया था।
वीडियो बनाने के बाद ब्लैकमेल करते हुए वह कई बार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। फिर जाने आरोप लगाया कि इस दौरान उसने अपनी पत्नी को छोड़कर मुझसे शादी करने का आश्वासन दिया था। उसके बाद चार लाख रुपए और मेरी कार को भी वह ले लिया।
उसने कहा कि इसकी शिकायत उसने कई बार की लेकिन नेता द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी जिस पर वह शिकायत वापस ले लेती थी। पीड़िता का आरोप है कि 6 सितंबर को भी आरोपी नेता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। ऐसे में अब वह पुलिस से शिकायत कर रही है उसके खिलाफ करवाई जाती है।
पीड़िता की तारीफ पर मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस टीम द्वारा आरोपी वीरेंद्र बहादुर पाल को गिरफ्तार करने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से आरोपी फरार है।












Click it and Unblock the Notifications