Mau News: भूमि विवाद में भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला, नौ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

UP Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में शनिवार सुबह भूमि विवाद के चलते एक भतीजे ने अपने चाचा की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नौ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। घटना को ध्यान में रखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

यह पूरी घटना मऊ जनपद के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के खानपुर झरिया गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव के रहने वाले 60 वर्षीय बहती यादव का उनके पड़ोसियों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है।

nephew-beats-uncle-to-no-more-in-land-dispute-in-mau-up

इसी विवादित जमीन को शनिवार को बहती यादव एक ट्रैक्टर चालक को लेकर ट्रैक्‍टर से खेत जोतवाने के लिए पहुंचे। सूचना मिलने के बाद उनके विपक्षी भी वहां पहुंच गए और उन लोगों ने खेत जोतने से ट्रैक्टर चालक को मना किया। उसके बाद बहती और पड़ोसियों में कहा सुनी होने लगी।

धीरे-धीरे दोनों पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने बहती यादव को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट का घायल करने के बाद विपक्षी वहां से फरार हो गए।

सूचना मिलने के बाद बहती यादव के घर वाले भी भागे दौड़े खेत में पहुंचे। वहां बहती गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े हुए थे। घर वाले उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा हायर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

उसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय द्वारा मीडिया को बताया गया कि जमीन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी।

माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+