Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

मुख्तार के करीबी उमेश सिंह का 10 करोड़ का शॉपिंग मॉल किया ध्वस्त, मऊ प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

मुख्तार के करीबी उमेश सिंह का 10 करोड़ का शॉपिंग मॉल किया ध्वस्त, मऊ प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

मऊ, 25 सितंबर: बाहुबली विधायक और बांद जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी पर योगी सरकार ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। शनिवार 25 सितंबर को मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार के करीबी और ठेकेदार उमेश सिंह के शॉपिंग मॉल पर बुलडोजर चला दिया। मऊ प्रशासन की मानें तो यह मॉल अवैध रूप से निर्मित किया गया और कई वर्षों से संचालित हो रहा था। इस मॉल की अनुमानित कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए है।

Mukhtar close aide Umesh Singh shopping mall demolished in Mau administration

बता दें, ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर हुई। प्राप्त समाचार के मुताबिक, कोतवाली स्थित भीटी त्रिदेव कंट्रक्शन की एक मॉल सिटी मेगा मार्ट के नाम से चल संचालित की जा रही थी। जिसपर मऊ सिटी मजिस्ट्रेट के न्यायालय में अवैध तरीके से निर्माण करने का मुकदमा स्टेट बनाम उमेश सिंह, अजय सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह के विरुद्ध चल रहा था। जिसकी सुनवाई करते हुए शुक्रवार को कोर्ट ने ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया।

आदेश के क्रम में शनिवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी में बने मेगा मार्ट के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई। एडीएम के हरि सिंह, सीओ सिटी धनंजय मिश्रा, ईओ नगर पालिका दिनेश कुमार, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव, सहित नगर पालिका कर्मचारी और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ सिटी धनजंय मिश्रा ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट के आदेश के क्रम में अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जा रहा है।

बता दें, मुख्तार अंसारी गिरोह के करीबी और त्रिदेव ग्रुप के मालिक कोयला माफिया उमेश सिंह मन्ना सिंह हत्याकांड में आरोपी है। मऊ प्रशासन ने इससे पहले भी कई मौके पर उमेश की करोड़ों रुपये की संपत्ति को सीज कर जब्त कर चुकी है। बीते वर्ष अक्तूबर माह में कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी स्थित त्रिदेव धर्म कांटा व कोल डिपो को जिला प्रशासन ने जब्त किया था। उमेश सरायलखंसी थाने के अहिलाद गांव का निवासी है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+