Mau News: बहू और ससुर को हुआ प्यार, पहले दोनों घर से भागे, फिर वापस आए तो मंदिर में रचा ली शादी, देखें Video
Mau news: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में एक ऐसी शादी हुई है जिसकी खूब चर्चा हो रही है। चर्चा होगी भी क्यों नहीं क्योंकि मऊ में 70 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल के बहू से शादी कर ली है। शादी के बाद दोनों का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। Video अंत में है।
वीडियो फोटो वायरल होने के बाद लोग इस मामले को लेकर तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं। शादी की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने इस मामले की सूचना फोन करके पुलिस को भी दी। लेकिन दोनों शादी के लिए राजी थे और आपसी रजामंदी से शादी कर रहे थे ऐसे में पुलिस भी कुछ नहीं कर सकी।

यह पूरा मामला मऊ जनपद के घोसी कोतवाली के नदवासराय क्षेत्र के सरायसादी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला 70 वर्षीय हरिशंकर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान भी चलता है। हरिशंकर के परिवार में बेटे और परिवार के अन्य सदस्य हैं।
हरिशंकर का संपर्क गांव में ही रिश्ते में बहू लगने वाली एक महिला से हुआ। बताया जा रहा है कि महिला भी शादीशुदा थी। बावजूद इसके हरिशंकर और उक्त महिला को एक दूसरे से प्यार हो गया। प्यार हुआ तो दोनों चोरी छिपे एक दूसरे से मुलाकात करते थे।
10 दिन पहले हुए थे फरार
ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि करीब 10 दिन पहले हरिशंकर और वह महिला दोनों गांव से भाग गए थे। गांव के लोगों ने और दोनों के परिवार वालों ने दोनों की काफी खोजबीन की लेकिन दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद ही दोनों के रिश्ते के बारे में ग्रामीणों को जानकारी लग गई थी।
बताया जा रहा है कि इसी बीच रविवार को हरिशंकर बहू के साथ गांव में पहुंचा। गांव में स्थित एक मंदिर पर दोनों पहुंचे और फिर वहां कुछ देर तक बैठे रहे। जानकारी मिलने के बाद गांव के आने लोग भी मंदिर में पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उसके बाद मंदिर में ही हरिशंकर ने उसे महिला से शादी कर ली।
देखें Video-
इस दौरान वहां मौजूद लोग शादी का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ससुर और बहू दोनों एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर रहे हैं। उसके बाद ससुर बहू के मांग में सिंदूर भी भरता नजर आ रहा है। बहू और ससुर की शादी की जानकारी मिलने के बाद अब लोग तरह-तरह का कमेंट कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications