Mau Chunav 2024: दूर से लोग मुझे 'मरकहवा सांड़' समझते हैं, लेकिन 'दुधारू गाय', ओपी राजभर का Video Viral
Om Prakash Rajbhar Mau Chunav 2024: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में ओमप्रकाश राजभर विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ओमप्रकाश राजभर यह कहते हुए सुन जा रहे हैं कि दूर से मैं सबको मरकहवा सांड़ नजर आता हूं। लेकिन जब नजदीक आ जाते हैं तो उनको मैं दुधारू गाय नजर आता हूं।'

इतना ही नहीं ओमप्रकाश राजभर यह भी कहते सुने जा रहे हैं कि ' नजदीक आने के बाद उसकी सारी समस्याओं का समाधान होने लगता है, उसके इलाज की व्यवस्था होने लगती है। उसके तहसील और ब्लॉक का समस्या समाधान होने लगता है।
आगे ओमप्रकाश राजभर का रहे हैं कि ओमप्रकाश राजभर गरीब का बेटा जरूर है लेकिन दिल गरीब नहीं है। ओमप्रकाश राजभर द्वारा दिया गया यह बयान अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बेटे को चुनाव जीताने में जुटे ओमप्रकाश राजभर
दरअसल, मऊ जनपद के घोसी लोकसभा सीट से इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की बेटी अरविंद राजभर को प्रत्याशी बनाया गया है। एनडीए से गठबंधन होने के बाद अरविंद राजभर को प्रत्याशी बनाया गया।
ऐसे में घोसी लोकसभा सीट पर अपने बेटे अरविंद राजभर को चुनाव जीताने के लिए ओमप्रकाश राजभर घोसी लोकसभा क्षेत्र में लगातार चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। चुनाव प्रचार करने के दौरान ही ओम प्रकाश राजभर जनसंपर्क भी कर रहे हैं।
मां की तेहरवीं के बाद मैदान में उतरे
पिछले महीने ओमप्रकाश राजभर की मां जितना देवी का निधन हो गया था। मां का निधन हो जाने के बाद ओमप्रकाश राजभर अपने पैतृक आवास वाराणसी में ही रहे। निधन के बाद से 13वीं तक ओमप्रकाश राजभर अपनी पैतृक आवास पर ही रुक रहे।
उसके बाद मां की 13वीं बीत जाने के बाद ओमप्रकाश राजभर अब एक बार फिर चुनाव प्रचार करने निकल गए हैं। घोसी लोकसभा सीट पर बेटे का प्रचार करने के साथ ही अन्य लोकसभा सीटों पर भी ओम प्रकाश राजभर चुनाव प्रचार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications