मऊ: युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप
मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोस के गांव की एक लड़की किसी अन्य युवक के साथ भाग गई। लड़की के परिजनों ने युवक पर फर्जी केस में फंसा दिया। मामले में पुलिस की युवक को लगातार प्रताड़ित करने लगी, जिसकी वजह से उसने अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने पुलिस चौकी प्रभारी सहित लड़की के परिजनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है।
क्या है पूरा मामला
युवक अभिषेक मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के सलेमपुर गांव में रहता था। पिता रामनयन मुंबई में रहकर काम करते हैं। अभिषेक की आत्महत्या की जानकारी होते ही वह गांव वापस लौट आए। रामनयन के मुताबिक, आठ महीने पहले पड़ोसी गांव सिया बस्ती की एक युवती घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। उस दौरान अभिषेक मुंबई में नौकरी कर रहा था, लेकिन लड़की के पिता ने थाने में अभिषेक को आरोपित करते हुए केस दर्ज करा दिया। पुलिस अभिषेक की तलाश में जुट गई। इसी बीच उन्होंने हाईकोर्ट से स्टे लेकर बेटे को गिरफ्तार होने से बचा लिया, लेकिन पुलिस का दबाव बढ़ता गया। पुलिस के दबाव के चलते अभिषेक को घर आना पड़ा। बीते दो माह पूर्व युवक घर आया और वापस मुंबई नहीं गया।
पुलिस पर आरोप
पिता रामनयन का आरोप है कि कोर्ट से स्टे होने के बावजूद पुलिस ने उनके बेटे अभिषेक को परेशान करना नहीं बंद किया। उन्होंने बताया कि शनिवार को चौकी प्रभारी सिकटिया लाल सिंह साहब उनके घर पहुंचे। इस दौरान अभिषेक घर पर अकेला था। अभिषेक ने पुलिस की प्रताड़ना से तंग होकर फांसी लगा ली।
मऊ: दो सगी नाबालिग बहनों के साथ कई बार हुआ रेप, दो गिरफ्तार