Google Map पर लोकेशन देख प्रेमिका के घर पहुंचा, फिर मासूका की जगह खटखटाने लगा मां का दरवाजा, हुई जमकर पिटाई
location on Google Map, Mau UP: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना अंतर्गत एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी प्रेमिका की जगह उसकी मां के कमरे में प्रवेश कर गया।
उसके बाद प्रेमी की पिटाई की गई। इसी दौरान दूसरी मंजिल से ही प्रेमी नीचे कूद गया। कूदने के चलते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा 112 डायलकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे उसके बाद उसे अस्पताल ले गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर में प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मऊ जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि वहां पर पहुंचे उसके परिजन उसे अपने साथ गृह जनपद बलिया लेकर चले गए।
सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था प्यार
बताया जा रहा है कि बलिया जनपद के बांसडीह थाना अंतर्गत हुसैनाबाद निवासी तुषार कुमार नामक एक युवक की मुलाकात करीब दो माह पहले सोशल मीडिया के माध्यम से बलिया के चिड़िया कोर्ट थाना अंतर्गत एक गांव की रहने वाली युवती से हुई थी।
सोशल मीडिया पर मुलाकात के बाद दोनों में दोस्ती हुई, उसके बाद दोनों सोशल साइट पर ही चैटिंग के माध्यम से एक दूसरे से बात करने लगे। सोशल मीडिया के माध्यम से चैटिंग के दौरान दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे।
ऐसी बीच जब प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने मिलने की योजना बनाई। क्योंकि सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई थी तो प्रेमिका के घर के बारे में प्रेमी को कोई जानकारी नहीं थी। ऐसे में प्रेमिका ने उसे गूगल मैप के माध्यम से अपने घर का लोकेशन शेयर कर दिया।
प्रेमिका की जगह पहुंच गया मां के कमरे में
बताया जा रहा है कि शनिवार को रात में प्रेमी प्रेमिका दोनों बात कर रहे थे। ऐसे में रात में ही प्रेमी उससे मिलने के लिए अपने घर से निकल गया। रविवार भोर में करीब 3:00 बजे के प्रेमी उसके घर पहुंचा इस दौरान गूगल मैप देखते हुए वह दूसरी मंजिल पर पहुंच कर प्रेमिका के जगह उसकी मां के कमरे में घुस गया।
कमरे में बाहरी युवक को देखने के बाद महिला शोर मचाने लगी। शोर मचाने के बाद आसपास के लोग वहां एकत्र हो गए। उसके बाद लोग उसकी पिटाई करने लगे। बताया जा रहा है की पिटाई से बचने के लिए प्रेमी मकान के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दिया।
फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। पुलिस का कहना है कि यदि इस मामले में किसी पक्ष द्वारा शिकायत की जाती है तो शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications