Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lok Sabha Election 2024: लग्जरी कार की जगह टोटो से चुनाव प्रचार करते दिखे ओपी राजभर, Video Viral

Lok Sabha Election 2024: मऊ जनपद की घोसी लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन द्वारा मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। बेटे को चुनाव जीतने के लिए ओमप्रकाश राजभर लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।

ओमप्रकाश राजभर लगातार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर हमला बोलते नजर आ रहे हैं। रविवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि वह लोग अभी बच्चे हैं, हम उनके चच्‍चा हैं।

lok-sabha-election-2024-op-rajbhar-seen-campaigning-in-toto-instead-of-luxury-car-video-viral

ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा कि सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव में शराब और पैसा बांटने की तैयारी कर रहे हैं। यदि आपके गांव में कोई 10 लाख रुपए लेकर चुनाव में बांटने के लिए आ रहा है तो उसे 900000 छीन लीजिए।

जो रुपए छीन लिए हैं उसे आपस में बांट लीजिए उसके बाद पुलिस को फोन करके सूचना दे दीजिए और एक लाख पुलिस को वापस कर दीजिए। पुलिस से बता दीजिए की नोट के बदले वोट खरीदने आए थे और इतने ही रुपए पकड़े गए।

शराब छीनकर कमल का बटन दबाइए: वहीं ओमप्रकाश राजभर ने यह भी कहा की यदि आपके पास कोई चुनाव में वोट के बदले शराब बांटने के लिए आ रहा है तो उसका शराब छीन लीजिए और शराब पीने के बाद अगले दिन कमल का बटन दबा दीजिएगा।

उसके बाद यदि प्रत्याशी आपसे पूछने आए तो उसे बता दीजिएगा कि हम नशे में हो गए थे और नशे में हमसे कमल का बटन दब गया है। ओमप्रकाश राजभर का बयान रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

टोटो में सवार होकर प्रचार करते दिखे राजभर: इधर घोसी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करते समय का उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ओम प्रकाश राजभर टोटो में सवार होकर प्रचार कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अपने बेटे अरविंद राजभर के लिए चुनाव प्रचार करते समय ओम प्रकाश राजभर टोटो में सवार हुए थे। इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी उनके आगे पीछे दौड़ते नजर आए। वहीं कुछ लोग नारेबाजी भी करते नजर आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+