Lok Sabha Election 2024: राजभर ने एक बार फिर दिया ऐसा बयान, लोग बोले- 'बड़बोले हैं ओम प्रकाश राजभर'
Mau Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से ओमप्रकाश राजभर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि ओपी राजभर बड़बोले नेता हैं।
दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। एक वीडियो में उन्होंने कहा कि दिल्ली वालों ने मुझसे पूछ कर विभाग दिया है।

उनका इशारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की तरफ था। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली वालों ने मुझे विभाग के बारे में पूछा तो मैंने कहा कि जो विभाग मुख्यमंत्री के पास है वहीं विभाग मुझे चाहिए।
उसके बाद दिल्ली वालों द्वारा मुझे वहीं विभाग दिया गया। इतना ही नहीं एचएम साहब और पीएम साहब ने कहा कि स्वेच्छा से अल्पसंख्यक विभाग भी दे रहे हैं, अब इसको लेकर चला कर दिखाओ।
ओमप्रकाश राजभर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग मजे लेने लगे। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसे ओम प्रकाश राजभर का बड़बोलापन बताया। शनिवार शाम तक लोग इस वीडियो को शेयर करते रहे और चर्चा होती रही।
दूसरा वीडियो भी हुआ वायरल: एक वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को दोपहर बाद ओमप्रकाश राजभर का एक दूसरा वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। दूसरे वीडियो में ओमप्रकाश राजभर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि मैं बेशक भाजपा से समझौता किया है लेकिन जिस दिन घोसी की जनता के ऊपर आंच आएगी उस दिन सबसे पहले मैं इस्तीफा दूंगा।
इसके बाद ओमप्रकाश राजभर द्वारा घोसी से चुनाव लड़ रहे अपने बेटे अरविंद राजभर के बारे में लोगों को बताया जाता है। ओमप्रकाश राजभर कह रहे हैं कि वह शेर का बच्चा है, शेर का बच्चा गीदड़ नहीं होगा। हमेशा शेर ही रहेगा। जितने लोग लड़ रहे हैं उनकी औकात नहीं है उनके सामने बात करने की।
देखें Video-
मौजूद जनसभा को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने यहां तक कह दिया कि जो देश के गृहमंत्री, देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से बिना चुनाव जीते बात करने की हैसियत रखता है। कहा कि आप लोग जानते हैं न, मैं उनका बाप हूं। ओमप्रकाश इतना कहने के बाद उत्साहित कार्यकर्ता उनका नाम लेकर नारेबाजी करने लगते हैं।












Click it and Unblock the Notifications