VIDEO: घोसी से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के ऊपर फेंकी स्याही, लगाए 'मुर्दाबाद' के नारे
Dara Singh Chauhan: घोसी विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दारा सिंह चौहान का चुनाव में मैदान में उतारा है। रविवार को भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान अपने क्षेत्र में प्रचार-प्रसार के निकले तभी उनके ऊपर अराजत तत्वों ने स्याही फेंक दी। इस घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।
वहीं, भाजपा प्रत्याशी के ऊपर स्याही फेंकने वाला शख्स मौका पाकर वहां से फरार हो गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि अराजत तत्व ने इस घटना को दारा सिंह चौहान के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में इस घटना को अंजाम दिया है।

भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर काली स्याही फेंकने वाले शख्स की तलाश में पुलिस जुट गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोपागंज ब्लाक के अदरी स्थित एक कॉलेज में जन चौपाल को संबोधित करने के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान दूसरे कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
जैसे ही वह दूसरे कार्यक्रम स्थल अदरी चट्टी पर पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान वहां खड़े कुछ अराजक तत्वों ने दारा चौहान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए उनके ऊपर काली स्याही फेंक दी। जिस समय स्याही फेंकने का यह कृत्य हुआ उस समय दारा सिंह चौहान के सुरक्षागार्ड भी वहां मौजूद थे।
लेकिन, जबतक वे कुछ समझ पाते तब तक स्याही फेंकने वाला कहीं रफूचक्कर हो गया। वहां मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इतना ही नहीं, देखते ही देखते यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया। बता दें कि इस घटना के बाद वह बिना प्रचार करें ही वापस लौट गए।
इस घटना क्रम के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं, जिला प्रशासन द्वारा प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दिया गया है। खबर के मुताबिक, जब इस घटना को लेकर मीडिया ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता से बात की तो उन्होंने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि, ये सपा द्वारा पोषित गुंडों ने किया है। जिला प्रशासन द्वारा मामले की काफी गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोषी पकड़ा भी जाएगा और जो भी दोषी होगा उसके साथ उचित कार्यवाही की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications