'मुंह नीचे झुकाओ...', मऊ में डिप्टी सीएम ने अरविंद राजभर को BJP कार्यकर्ताओं से मंगवाई माफी, देखें Video

Mau Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में इस बार एनडीए द्वारा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर को मऊ की घोसी लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। [Video अंत में है।]

मऊ में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अरविंद राजभर के प्रति नाराजगी थी। इसी नाराजगी को दूर करने के लिए डिप्टी सीएम ब्रिजेश पाठक गुरुवार को मऊ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अरविंद राजभर से बीजेपी कार्यकर्ताओं से माफी मंगवाई।

in-mau-deputy-cm-arvind-rajbhar-apologized-to-bjp-workers-watch-video

इस दौरान का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में अरविंद राजभर हाथ जोड़कर सामने मौजूद लोगों से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। हालांकि वन इंडिया हिंदी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहले अरविंद राजभर को मंच से उतार कार्यकर्ताओं के सामने खड़ा करवाया। इस दौरान अरविंद राजभर हाथ जोड़कर बैठे थे।

उसके बाद डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मौजूद लोगों से पूछा कि 'बोलो सब ठीक है ना?' यह शब्द बृजेश पाठक दो-तीन बार बोलते हैं। उसके बाद कहते हैं कि तो सब लोग आशीर्वाद दीजिए।

उसके बाद अरविंद राजभर वहां से हाथ जोड़कर उठ जाते हैं। अरविंद राजभर के उठने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगाते हैं। उसके बाद फिर स्‍टेज पर डिप्टी सीएम ने अरविंद राजभर को हाथ जोड़कर नीचे झुकने के लिए कहा।

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के कहने पर अरविंद राजभर फिर हाथ जोड़कर मौजूद कार्यकर्ताओं के सामने झुक जाते हैं। उसके बाद डिप्टी सीएम रहते हैं कि अपना मुंह भी नीचे झुकाओ। दोबारा झुकने पर भी कार्यकर्ता जय श्री राम का नारा लगाते हैं।

देखें Video-

इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने ही पूरे मामले का वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने वाले ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों द्वारा तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+