मऊ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

मऊ: मुख्तार अंसारी गैंग के 40 लाख कीमत के अवैध बूचड़खाने को प्रशासन ने किया ध्वस्त

Google Oneindia News

मऊ। उत्तर प्रदेश में माफिया मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित दो इमारतों को गुरुवार को ढहाने के बाद शुक्रवार को जनपद मऊ में भी उसके अवैध कारोबार पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। योगी सरकार मुख्तार अंसारी के काले कारोबार के साम्राज्य को ध्वस्त करने में लगी है। मऊ जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल के साथ जाकर मुख्तार अंसारी के करीबी रईस कुरैशी के अवैध बूचड़खाने को धराशायी कर दिया।

Recommended Video

Uttar Pradesh: Yogi Government का Mafia पर एक्शन, अब तक 300 करोड़ की संपत्ति जब्त | वनइंडिया हिंदी
Illegal slaughter house of Mukhtar Ansari gang demolished

मऊ जनपद के इस अवैध बूचड़खाने को एक साल पहले जिला प्रशासन ने सील किया था। शुक्रवार को 40 लाख की कीमत वाले इस स्लॉटर हाउस को ढहाने की कार्रवाई पर प्रशासन ने अमल किया। नगरपालिका की जेसीबी शुक्रवार की सुबह को इस अवैध बूचड़खाने को गिराने के लिए लाई गई। प्रशासन ने आसपास भारी पुलिस फोर्स की तैनाती पहले से की थी। डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने इस कार्रवाई के बारे में बताया कि अवैध बूचड़खाने को मुख्तार अंसारी के गैंग का रईस कुरैशी संचालित कर रहा था। इसमें अवैध रूप से गोकशी कर मांस और चमड़े का व्यापार किया जा रहा था। पहले इस स्लॉटर हाउस को सीज किया गया और अब इसको ध्वस्त कर दिया गया।

Illegal slaughter house of Mukhtar Ansari gang demolished

इमारत गिराए जाने के बाद मुख्तार के बेटों पर केस दर्ज
लखनऊ के डालीबाग स्थित मुख्तार अंसारी की जिन इमारतों को गुरुवार का ध्वस्त किया गया वह उसके दो बेटों के नाम पर थी। लखनऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी, उसके दोनों बेटे उमर और अब्बास अंसारी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। योगी सरकार अब तक मुख्तार अंसारी गैंग की 100 करोड़ से ज्यादा संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। उसके सहयोगियों और परिजनों के 72 हथियारों के लाइसेंस भी रद्द या निलंबित किए गए हैं। मुख्तार अंसारी गैंग के 96 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस-प्रशासन ने वाराणसी, गाजीपुर, मऊ समेत अन्य जिलों में उसके मछली कारोबार, बूचड़खानों समेत अन्य अवैध धंधों को बंद कराया।

मुख्तार अंसारी के बहाने ब्राह्मण गोलबंदी की काट ढूढ़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ !मुख्तार अंसारी के बहाने ब्राह्मण गोलबंदी की काट ढूढ़ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ !

Comments
English summary
Illegal slaughter house of Mukhtar Ansari gang demolished
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X