Good News: मऊ से प्रयागराज के बीच चलेगी सीधी ट्रेन, रेल मंत्री ने किया उद्घाटन, जानें डिटेल

Good News: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद से प्रयागराज के बीच नई ट्रेन चलाने की मंजूरी मिल गई है। बुधवार को रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से इस रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया।

इस रेल का शुभारंभ हो जाने के बाद मऊ जनपद से प्रयागराज के बीच सफर करने वाले यात्रियों के आवागमन में आसानी होगी। सीधी नई रेल सेवा प्रारंभ हो जाने के बाद मऊ जनपद वासियों द्वारा खुशी जाहिर की गई है। जनपद वासियों ने बताया कि काफी समय से इस ट्रेन सेवा का इंतजार था।

good-news-direct-train-will-run-between-mau-and-prayagraj

इस रूट से गुजरेगी ट्रेन
अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इस रेलगाड़ी का शुभारंभ किया जाने के बाद पूर्वांचल में व्यापार को जहां बढ़ावा मिलेगा वहीं उद्योग में भी काफी सुधार होगा। यह साप्ताहिक रेलगाड़ी हर सप्ताह शनिवार के दिन मऊ जंक्शन से रवाना होगी और मोहम्मदाबाद गोहाना से आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर होते हुए प्रयागराज जाएगी और प्रयागराज से मुंबई जाएगी।

रेलगाड़ी मुंबई जाने के कारण मऊ, आजमगढ़, जौनपुर और प्रयागराज आदि जनपदों के लोग इस ट्रेन से मुंबई भी जा सकेंगे। अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मऊ समेत पूरे पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से काफी संख्या में लोग मुंबई में भी रहकर नौकरी पेशा और व्यापार करते हैं। ऐसे में इस रेलगाड़ी के प्रारंभ हो जाने के बाद पूर्वांचल वासियों को काफी सहूलियत मिलेगी।

जंक्शन पर बढेंगी सुविधाएं
बुधवार को शुभारंभ कार्यक्रम में मऊ पहुंचे मंत्री एके शर्मा द्वारा बताया गया कि मऊ जंक्शन पर जिन सुविधाओं का अभाव है जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। सुविधाओं के लिए अधिकारियों को लिस्ट बनाने के लिए निर्देशित किया गया है और जल्द ही सरकार द्वारा मऊ जनपद को कई सौगात मिलेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+