प्यार में दिया धोखा तो प्रेमिका ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

मऊ। यूपी के मऊ में 27 अगस्त को अशोक उर्फ जग्गू यादव की चाकू मार कर दो लड़कियों ने हत्या कर दी थी। लेकिन वो दोनों कौन थीं और क्यों हत्याकांड को अंजाम दिया, यह पुलिस के लिए गुत्थी बनी हुई थी। आखिरकार पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाकर हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, प्यार में धोखा देने पर अशोक की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपनी सहेली के साथ मिलकर की थी।

girlfriend killed boyfriend after betrayal in love

प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या

पुलिस के अनुसार, अशोक की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर हुई थी। प्यार में धोखा मिलने पर बदले में प्रेमिका ने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी युवती को उसकी सहेली के साथ गिरफ्तार कर लिया। अशोक यादव को 27 अगस्त को गांव के पास नहर की पटरी पर नकाबपोश युवतियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी। आखिरकार पुलिस ने स्वीटी उर्फ प्रतिमा चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

जॉब मिलने के बाद प्रेमिका से कन्नी काटने लगा था युवक

पूछताछ में पता चला कि प्रतिमा का अशोक के साथ प्रेम संबंध था, लेकिन नौकरी पाने के बाद अशोक उससे कन्नी काटने लगा था। इससे प्रतिमा प्रतिशोध की आग में जलने लगी। घटना के दिन उसने अपने साथ पढ़ने वाली मऊ कुबेर गांव निवासी सोनम यादव को किसी बहाने से अपने साथ ले गई और मझौली गांव के पास नहर की पटरी पर अशोक से मुलाकात के बाद उसके पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+