Mau News: दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, भाजपा नेता समेत आधा दर्जन घायल- Video Viral
Mau में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल। मारपीट में भाजपा नेता समेत छह लोग घायल।
Mau जिले से मारपीट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर विवाद हुआ जिसमें मारपीट करने वाले लोगों ने भाजपा नेता को भी जमकर पीट दिया। इस मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं मारपीट की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही कार्रवाई में जुटी हुई है।

पहले हुई गाली गलौज, फिर चलने लगे लाठी-डंडे
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग एकत्र हैं और बातचीत के बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज होना शुरू हो जाता है। इसके बाद दोनों पक्षों से लाठियां निकल जाती हैं और मारपीट शुरू हो जाता है। यह मामला मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली अंतर्गत कोइरियापार का बताया जा रहा है। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं एक पक्ष से इस मामले में भाजपा नेता मंडल महामंत्री रमेश मौर्य भी मौजूद थे। इस दौरान वहां मौजूद एक पक्ष के लोगों ने बीजेपी नेता पर भी हमला बोल दिया। मारपीट शुरू होने पर छत पर मौजूद किसी व्यक्ति द्वारा इसका वीडियो बना लिया गया और उसी ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जांच पड़ताल करके जाएगी आवश्यक कार्रवाई
मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले वहां से फरार हो गए थे। घायल पड़े लोगों को पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा नेता की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इस बारे में पुलिस का कहना है कि 2 पक्षों में मारपीट हुई थी, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक और उचित कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications