यूपी में खुलेआम बिक रही है ये प्रतिबंधित मछली, 15 क्विंटल बरामद कर जमीन में गाड़ा

Mau news, मऊ। राष्ट्रीय हरित क्रांति न्यायाधिकरण द्वारा निर्देश भी जारी किया गया कि काला मांगुर नामक मछली को खाने से बीमारियां हो जाएंगी जिसके बाद सरकार ने काला मांगुर मछली पर प्रतिबंधित लगा दिया था। उत्तर प्रदेश में खुलेआम मछली मंडियों में काला मांगुर नाम मछली बेची जा रही है।

एसडीएम ने मारा छापा

एसडीएम ने मारा छापा

वहीं मऊ जिले के शहादतपुरा इलाके स्थित मछली मंडी में महिला एसडीएम अंकुर लाठर ने पुलिस फ़ोर्स के साथ छापा मारा जिसमें 15 क्विंटल काला मांगुर नामक मछली को बरामद किया गया। वहीं एसडीएम ने 15 क्विंटल काला मांगुर मछली को जमीन में गाड़ दिया गया और मछली विक्रेता के खिलाफ फाइन भरने की कार्रवाई की गई।

मंडी में हड़कंप

मंडी में हड़कंप

इस कार्रवाई से पूरी मंडी में हड़कंप मच गया। इस मामले में एसडीएम ने बताया कि काला मांगुर नामक मछली बेचना प्रतिबंधित है लेकिन मछली मंडी में खुलेआम बेची जा रही थी। सूचना के आधार पर हमने फ़ोर्स के साथ छापा मारा जिसमें 15 क्विंटल काला मांगुर नामक मछली को जब्त कर उसे जमीन के अंदर गाड़ दिया गया है।

रिसर्च के बाद बैन की गई मछली

रिसर्च के बाद बैन की गई मछली

दुकानदारों के खिलाफ फाइन भरने की कार्रवाई की गई है। इस मछली को खाने से तरह-तरह की बिमारियां या कैंसर भी हो सकता है इसलिए शोध के बाद इसे प्रतिबंधित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+