Vrindavan: दबंग पुलिसकर्मियों ने दो श्रद्धालुओं पर बरपाया कहर, Video वायरल हुआ तो दी सफाई
Vrindavan News: मथुरा के वृंदावन में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। इस दौरान एक युवक बेहोश हो गया, जिससे आक्रोशित लोग पुलिस से भिड़ गए।

Vrindavan News: पुलिसकर्मियों की दबंगई का एक वीडियो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दबंग पुलिसकर्मी दो श्रद्धालुओं पर कहर बरपाते नजर आ रहे है। पुलिसकर्मियों द्वारा युवकों पर कहर बरपाते हुए वीडियो देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। तो वहीं, इस वीडियो को ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने है वह मथुरा जिले के वृंदावन थाना क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी काले कपड़े पहने एक शख्स को पहले धक्का मारते हुए नजर आता है। फिर उसे लेकर दूसरी तरफ चला जाता है। इस दौरान काल कपड़े पहने शख्स का दूसरा दोस्त भी काल कपड़ों में उसके पीछ वहां पहुंच जाता है। तभी दूसरा पुलिसकर्मी उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन लेता है। तभी दरोगा दोनों को भीड़ से दूर खींच कर ले जाता है और दोनों को थप्पड़ मारना शुरू कर देता है।
पुलिसकर्मियों की ये हरकत देख राहगीर हैरान थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दरोगा पहले एक युवक को एक के बाद एक 3 थप्पड़ जड़ देता है। इसके दोनों पुलिसकर्मी दूसरे युवक को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ता है। इस दौरान वीडियो में दोनों युवक यही कहते हुए साफ सुने जा सकते है कि किस बात पर मार रहे हैं सर। पुलिस कर्मियों द्वारा युवकों के साथ मारपीट होते देख स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। स्थानीय लोगों का आक्रोश देख मारपीट करने वाला सिपाही और दरोगा वायरल वीडियो में सफाई देते हुए दिख रहे हैं।
योगी जी की पुलिस यूपी में कर रही दबंगई !
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) March 4, 2023
मथुरा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात दरोगा और सिपाही ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटा, शर्मनाक।
अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे करने वाली भाजपा सरकार में पुलिस खुद बेलगाम।
आरोपी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई। pic.twitter.com/FsVVl5L0z4
इसके बाद एक धोती कुर्ता पहने व्यक्ति पूछता है आप पुलिस वाले हैं तो किसी को भी मारेंगे। इसके बाद भीड़ बढ़ जाती है और उसमें से कुछ लोग सिपाही की वर्दी पर हाथ मारते हैं जिससे वर्दी फट जाती है। तो वहीं, इस घटना का वीडियो समाजवादी पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट किया गया है। वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा,
योगी जी की पुलिस यूपी में कर रही दबंगई !
मथुरा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात दरोगा और सिपाही ने 2 युवकों को बेरहमी से पीटा, शर्मनाक।
अपराधियों पर लगाम लगाने के दावे करने वाली भाजपा सरकार में पुलिस खुद बेलगाम।
आरोपी पुलिसकर्मियों पर हो सख्त कार्रवाई।Recommended Video
मथुरा: युवकों से मारपीट करते सिपाही का वीडियो हुआ वायरल
मथुरा पुलिस ने दी सफाई
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने और राजनीति गरमाने के बाद अब मथुरा पुलिस की सफाई आई है। पुलिसकर्मियों ने अपनी सफाई देते हुए कहा, 'बांके बिहारी मंदिर पर होली पर्व के दृष्टिगत सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पानीघाट चौराहे पर लगी थी और ड्यूटी के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आकर बैरियर से बाइक निकालने लगे, पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की तो तीनों लोग पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की और मारपीट करने के लिए आमादा हो गए। इस मामले को लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिसकर्मियों के व्यवहार और आचरण की भी विभागीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।'
भ्रामक खबर का खण्डन~ @UPPViralCheck
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) March 4, 2023
#UPPolice pic.twitter.com/WrRSH6JrYS













Click it and Unblock the Notifications