Vrindavan: प्रेम मंदिर में लगी भीषण आग में लाखों का सामान जलकर राख, दमकल कर्मी मौके पर मौजूद

मथुरा के वृंदावन में प्रेम मंदिर के गोदाम में मंगलवार शाम करीब 6 बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रहा था। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वहीं जिस गोदाम में आग लगी है, उनमे भवन निर्माण से संबंधित सामान रखा हुआ था। जिसके चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं है और आग को बुझाने के प्रयास किये जा रहे हैं।

प्रेम मंदिर के गोदाम में भीषण आग
जानकारी अनुसार प्रेम मंदिर के गेट नंबर 6 के समीप बने गोदाम में शाम करीब 6 बजे आग की लपटों को उठता देख मौजूद कर्मचारियों के होश उड़ गए। फायर विभाग को तत्काल आग लगने की सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए, लेकिन आग तेजी से बढ़ती ही जा रही थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ी मौके पर पहुंच गई। लेकिन आग विकराल होने के कारण मौके पर और दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। मौके पर चीफ फायर ऑफिसर सहित करीब 25 दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए थे।

Vrindavan fire in Prem Mandir godown fire brigade present on spot smoke visible from kilometers

थिनर की वजह से आग ने लिया विकराल रूप
बता दें कि प्रेम मंदिर के पीछे की ओर अस्थाई गोदाम बना हुआ है। यहां दरवाजे और खिड़की बनाने का काम हो रहा है। आग किस वजह से लगी ये अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मगर गोदाम में थिनर भी रखा हुआ था, जिस तक आग ने पहुंचते ही विकराल रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा माल पूरी तरह आग में जलकर राख हो गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार करीब 12,00,000 रुपए का अनुमानित नुकसान माना जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता करने के साथ मामले की जांच की जा रही है।

Vrindavan fire in Prem Mandir godown fire brigade present on spot smoke visible from kilometers

टल गया बड़ा हादसा
जानकारों की माने तो इस गोदाम के पास ही इलेक्ट्रिकल का गोदाम है। उनका कहना है कि अच्छा हुआ आग वहां तक नहीं पहुंची, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं हैरानी बाली बात तो ये है कि यहां आग बुझाने के पर्याप्त इंतजाम तक नहीं थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+