वृंदावन के Banke Bihari मंदिर का आज से बदल जाएगा समय, जानिए पट खुलने और बंद होने की नई टाइमिंग

वृंदावन के Banke Bihari मंदिर का आज से बदल जाएगा समय, जानिए पट खुलने और बंद होने की नई टाइमिंग

Banke Bihari Temple Timings: अगर आप वृंदावन (Vrindavan) के बांके बिहारी मंदिर आने का मन बना रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। दरअसल, वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) की टाइमिंग में आज (27 अक्टूबर) से बदलाव हुआ है।

Banke Bihari Temple Timings

इस संबंध में बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) के प्रबंधक प्रशासन उमेश सारस्वत ने जानकारी दी है। उमेश सारस्वत की मानें तो भाई दूज से बांके बिहारी मंदिर में भी बदले हुए समय में दर्शन होंगे।

बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक उमेश सारस्वत और मुनीश शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, मंदिर पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे और 8.55 पर शृंगार आरती होगी। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग आएगा। इसके बाद दोपहर 12.55 बजे ठाकुरजी के राजभोग आरती के दर्शन होंगे।

मंदिर प्रबंधन ने जानकारी देते हुए बताया कि 1.00 बजे कपाट बंद हो जाएंगे। शाम को बदले गए समय के अनुसार 4.30 बजे से पुन: दर्शन खुलेंगे। 7.30 बजे शयन भोग आएगा। इसके बाद 8 से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे।

मंदिर के प्रबंधक मुनीश शर्मा ने बताया कि 8.30 बजे शयन भोग आरती के दर्शन के बाद कपाट बंद हो जाएंगे। तो वहीं, दूसरी तरफ गोवर्धन मंदिरों में होने वाली गोवर्धन पूजा के बारे में पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) त्रिगुण बिशन भी जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'इस बार कई लाख श्रद्धालुओं के गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने की संभावना है।

दान घाटी मंदिर में 'दर्शन' के लिए एकतरफा व्यवस्था का सख्ती से पालन किया जाएगा।' प्रमुख मंदिरों और परिक्रमा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों के अनुसार सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों को भी प्रमुख मंदिरों में तैनात किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+