UP News: कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा अचानक पहुंचे मथुरा, नाक रगड़कर राधारानी से मांगी माफी, देखें Video
UP News: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी के जन्म और विवाह को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर शनिवार को राधा रानी मंदिर में नाक रगड़कर माफी मांगी। उनके इस बयान के बाद से ही संतों द्वारा उनका कड़ा विरोध किया जा रहा था।
कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार को अचानक मथुरा पहुंचे। उसके बाद बरसान स्थित राधा रानी के दरबार में पहुंचकर उन्होंने राधा रानी से दंडवत होकर माफी मांगी। माफी मांगने के बाद हाथ जोड़कर ब्रजवासियों का अभिनंदन किया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मैं लाडली जी और बरसाना सरकार से क्षमा चाहता हूं। साथ ही उन्होने यह भी निवेदन किया कि किसी के लिए अपशब्द न कहें। मैं सभी संत‚ महंत‚ धर्माचार्य और आचार्य से माफी मांगता हूं।
इस मामले में पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी से क्षमा मांगने के बाद मथुरा और बरसाना के लोगों ने भी खुशी जाहिर की। मंदिर से जुड़े लोगों ने बताया कि पंडित प्रदीप मिश्रा अचानक मंदिर पहुंचे, इस दौरान हमने हमने भी प्रेम का परिचय दिया और उन्हें मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी।
मंदिर में पहुंचने के बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी से माफी मांग ली। अब इस मामले में कोई गिला-शिकवा नहीं रह गया। बरसाना में राधा रानी के मंदिर में दर्शन पूजन और क्षमा मांगने के साथ ही वे अन्य मंदिर पहुंचे और दर्शन किए।
राधा रानी को लेकर दिए थे आपत्तिजनक बयान
दरअसल, 9 जून को ओंकारेश्वर में कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने राधा रानी को लेकर विवादित बयान दिया था। पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा था कि राधा रानी का नाम भगवान श्री कृष्ण की 108 पटरानियों और 1600 रानियाें में नहीं है।
उन्होंने यहां तक कहा था कि राधा रानी बरसाना की नहीं बल्कि रावल की रहने वाली थीं। बरसाना में राधा जी के पिता की कचहरी थी, जहां वह साल में एक बार आती थीं।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि राधा जी का विवाह छाता में हुआ था। राधा रानी के पति का नाम अनय घोष और उनकी सास का नाम जटिला और नंद का नाम कुटिला था।
देखें Video-
कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा राधा रानी को लेकर बयान दिए जाने के बाद मथुरा के संतों में खासी नाराजगी देखने को मिली। इसे लेकर संतों की एक बैठक रखी गई और संतों, धर्माचार्याें द्वारा पंडित प्रदीप मिश्रा को माफी मांगने का अल्टीमेटम भी दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications