मथुरा: मां को मरा साबित कर बेटे ने बेच दी जमीन, महिला ने लगाई न्याय की गुहार
मथुरा। यूपी के मथुरा में संपत्ति के लालच में एक बेटे ने अपनी मां को मरा साबित कर दिया। मामले की जानकारी जब मां को हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। महिला ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है, जहां से उसे मदद का आश्वासन मिला है।
क्या है पूरा मामला
मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला ये मामला मथुरा के थाना गोवर्धन इलाके के दिखन गांव का है। यहां रहने वाली एक महिला समाधान दिवस पर अधिकारियों के पास पहुंची। महिला ने बताया कि उसके बेटे ने उसे कागजों में मरा साबित कर उसके खेत का सौदा कर दिया और धोखाधड़ी के खेत की रजिस्ट्री भी कर दी।
महिला को न्याय का भरोसा
महिला की शिकायत सुनने के बाद अधिकारियों ने महिला को मदद का आश्ववासन दिया है। उप जिला अधिकारी क्रांति शेखर ने कहा कि महिला ने अपने बेटे पर धोखाधड़ी से उसका खेत बेचने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
कन्नौज: तीन पीढ़ियों के एक ही परिवार के 7 लोगों को उम्रकैद, तीन साल पहले की थी हत्या