Sant Premanand Padayatra: 10 मार्च से 14 मार्च तक संत प्रेमानंद की पदयात्रा स्थगित, जानें वजह
Sant Premanand Padayatra News: होली महापर्व और संत प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनकी रात्रि पदयात्रा 10 मार्च से 14 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। श्री हित राधा केलि कुंज, श्रीधाम वृंदावन की ओर से यह आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इससे पहले, हर साल होली के अवसर पर प्रेमानंद महाराज भक्तों को रात्रि दर्शन देते थे।
आश्रम ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे 10 से 14 मार्च के बीच वृंदावन न आएं। होली के कारण वृंदावन की सड़कों पर भारी भीड़ होने की संभावना है, जिससे प्रशासन के लिए व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।

आश्रम प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील
संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम की ओर से सभी श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने और आश्रम के फैसले का सम्मान करने की अपील की गई है। प्रशासन ने यह भी कहा है कि होली के बाद यात्रा की नई तिथियों की जानकारी जल्द दी जाएगी।
मथुरा के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को लेकर बड़ी घोषणा हुई है। होली और महाराज के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पदयात्रा कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। इससे प्रेमानंद महाराज के दर्शन के इच्छुक भक्तों में निराशा जरूर हुई है, लेकिन सभी ने उनके स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
आश्रम की ओर से यह सूचना सोशल मीडिया पर भी जारी की गई, जिसके बाद भक्तों ने इस फैसले का सम्मान करते हुए संत प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। भक्तों ने कहा कि वे उनकी सेहत को प्राथमिकता देते हैं और यात्रा स्थगित होने के फैसले को समझते हैं।
रोजाना होते हैं दर्शन
हर दिन हजारों श्रद्धालु वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के प्रवचन सुनने के लिए आते हैं। सत्संग के बाद महाराज रात्रि में भक्तों को दर्शन देने के लिए पदयात्रा करते हैं। यह यात्रा रात 2 बजे शुरू होती है, और परिक्रमा मार्ग पर सैकड़ों अनुयायी उनके दर्शन के लिए एकत्र होते हैं।
आश्रम प्रशासन के अनुसार, होली के बाद पदयात्रा की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी। भक्तों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।












Click it and Unblock the Notifications