ड्यूटी पर जा रही यूपी महिला कॉन्स्टेबल पर तेजाब डालने वाला छठवां आरोपी गिरफ्तार

Mathura news, मथुरा। मथुरा के थाना सदर बाजार के अंतर्गत दामोदरपुरा में करीब एस सप्ताह पहले एक महिला कॉन्स्टेबल के ऊपर 6 युवकोंं ने तेजाब डाल दिया। तेजाब डालने के बाद युवक फरार हो गए। महिला कांस्टेबल को गंभीर अवस्था में आगरा रेफर कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि तेजाब डालने के पीछे घटना का मुख्य मास्टरमाइंड संजय महिला कॉन्स्टेबल पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन जब महिला कॉन्स्टेबल ने शादी से इनकार कर दिया तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर ड्यूटी पर जाने के लिए निकली कॉन्स्टेबल पर तेजाब डाल दिया और अपने साथियों के साथ भाग निकला। अब पुलिस ने छठवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

police arrested accused after acid attack on woman constable

इस घटना के बाद जहां पुलिस पर लोग सवाल खड़ा कर रहे थे। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने बुलंदशहर के रहने वाले उसके परिचित संजय और उसके अन्य साथियों समेत छह लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने एक के बाद एक पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं पुलिस को सूचना मिली ऐसी घटना में शामिल एक और आरोपी गोकुल बैराज क्षेत्र में है तभी पुलिस सदर बाजार पुलिस ने आरोपी हिमांशु की घेराबंदी की तो पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर लिया मुठभेड़ के दौरान हिमांशु के पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस घायल आरोपी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि एसिड अटैक की घटना में शामिल हिमांशु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसमें अब तक सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+