मथुरा में शादी में लोगों ने बड़े चाव से खाई 'रसमलाई', बाद में पड़े बीमार, कई की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में एक शादी में रसमलाई खाने के बाद काफी संख्या में लोग बीमार हो गए। बीमार होने के बाद कुछ लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो कुछ लोग अपने घर पर ही उपचार कर रहे हैं। 400 से अधिक लोगों की तबीयत खराब हुई है।

जिसमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं। बीमार हुए लोगों में 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बारे में लोगों का कहना है कि हवाई द्वारा भी उसमें कुछ ऐसा सामान मिलाया गया जिसके चलते लोग खाने के बाद बीमार हो गए हैं।

Rasmala khane se bimar

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के मांट इलाके का है। बताया जा रहा है कि मांट थाना क्षेत्र की जावरा गांव के रहने वाले केवल सिंह की दो बेटियों की शादी 6 दिसंबर को अर्श ग्रीन गार्डन में हुई थी। एक बेटी की शादी बाघई निवासी सुमित कुमार के साथ तो दूसरी बेटी की शादी हसनपुर निवासी नेपाल के साथ हुई।

शादी समारोह में लड़का और लड़की पक्ष दोनों की तरफ से करीब 400 लोग शामिल हुए थे। शादी में सभी लोगों को जापान के लिए रसमलाई खिलाई गई थी। रसमलाई और दावत खाने के बाद अचानक लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। बारात से वापस लौट कर लोग बीमार हो गए।

पहले तो लोगों को यह बात समझ में नहीं आई लेकिन बाद में जितने भी लोग बरात में शामिल हुए थे और रसमलाई खाए थे वही लोग बीमार हुए। अचानक बीमार होने के चलते काफी संख्या में लोग निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे। बताया जा रहा है कि बीमार लोगों में लड़की और दोनों दुल्हनों के और रिश्तेदार और बारात में शामिल करीब 400 लोग बीमार हैं। जिसमें 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। 50 से अधिक लोग मथुरा के निजी अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि कुछ लोग अपने घर पर ही इलाज करवा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+