बुजुर्ग की खेत में मिली लाश के बाद पुलिस चौकी में तोड़फोड़, मथुरा में चार दिन में दो हत्या

मथुरा। यूपी के मथुरा में एक बड़ी घटना हुई है। घर से पशु चराने गए चरवाहा का नग्न शव खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मामला मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके की है। जहां लगभग 68 वर्षीय बुजुर्ग किसान हुकम सिंह रोजमर्रा की तरह घर से पशु चराने के लिए गए लेकिन वापस नहीं लौटे। हुकम सिंह का नग्न शव खेत में मिला। जानकारी के मुताबिक मृतक को धारदार हथियार से मारा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।

people angry after farmer body found in the field

मथुरा के गोवर्धन थाना इलाके में चार दिन के अंदर दो हत्या के मामले सामने आए। जिसमें पहली हत्या पत्रकार के भाई की थी और अब ये दूसरी हत्या 68 वर्षीय बुजुर्ग की। आपको बता दें कि पत्रकार के भाई के कातिल अभी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। हत्या की वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। थाना गोवर्धन की राधाकुंड पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की गई। वृद्ध की अज्ञात लोगों ने बीते सोमवार को चाकू से गोदकर हत्या कर दी। 3 दिन पहले भी पत्रकार के भाई की हत्या हुई थी। बिगड़ती कानून व्यवस्था से आक्रोशित लोगों में काफी गुस्सा है।

people angry after farmer body found in the field

गोवर्धन थाना इलाके के कस्बा राधाकुंड में दिनदहाड़े खेतों में पशु चराने गए 68 वर्षीय हुकम सिंह की अज्ञात हमलावरों ने धारधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतक हुकम सिंह का नग्न शव खेत में पड़ा मिला। हत्या की वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस चौकी में जमकर तोड़फोड़ की। 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या से आक्रोशित हुए ग्रामीण ने थाना गोवर्धन की राधाकुंड पुलिस चौकी में घुस गए और जमकर हंगामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+