मथुरा: बारिश में गिरा यात्री स्टैंड, बुजुर्ग की दबकर मौत, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक जर्जर यात्री स्टैंड भराभराकर गिर पड़ा। मलबे में 4 लोग दब गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संज्ञान लिया है। सीएम ने योगी ने पीड़ित परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की है। बता दें, हादसा थाना गोवर्धन क्षेत्र के नीमगांव का है, जहां बना यात्री स्टैंड जमींदोज हो गया। घटना के बाद से स्थानीय लोगों को आक्रोश व्याप्त है।
जर्जर हालत में हो गया था यात्री स्टैंड
बताया जा रहा है कि यात्री स्टैंड करीब 15 साल पहले विधायक निधि से बना था। जर्जर हो चुका ये शेड रविवार को अचानक भरभराकर गिर गया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। चार लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी पर तुरंत रेस्क्यू किया गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे 4 लोगों को बाहर निकाला गया। हालांकि, 65 वर्षीय खेमचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं, उन्होंने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम योगी ने किया मुआवजे का ऐलान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्री शेड के गिरने की घटना का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के लिए 4 लाख की आर्थिक सहायता का भी ऐलान किया है। बता दें, घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, तहसीलदार का कहना है कि बारिश की वजह से यात्री स्टैंड गिरा है।
UP: पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5423 नए केस, सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को दिया ये आदेश