मथुरा: खेत पर चारा लेने गई किशोरी को तीन युवकों ने किया अगवा, फिर गैंगरेप किया
मथुरा. उत्तर प्रदेश में मथुरा के एक गांव में एक किशोरी से तीन युवकों ने गैंगरेप किया। वह किशोरी शुक्रवार को खेत में चारा लेने गई थी। उसी दौरान तीन युवकों ने किशोरी का अपहरण किया। वे उसे किसी अन्य जगह ले गए और सामूहिक बलात्कार किया।
पुलिस अधीक्षक (देहात) आदित्य कुमार शुक्ला ने शनिवार को बताया कि घटना सुरीर क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को अंजाम दी गई। किशोरी के परिजनों ने शिकायत लिखवाई है कि, तीन युवकों ने बच्ची का अपहरण किया और फिर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

आगरा में भी सामूहिक दुष्कर्म
इधर, आगरा के थाना हरीपर्वत में भी एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। उस घटना का मुकदमा पुलिस ने दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि एक मोबाइल व्यापारी ने शुक्रवार रात को उसे लिफ्ट दी और रास्ते में दो दोस्त बुला लिए। तीनों ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोश होने पर ताजगंज क्षेत्र के होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी मोबाइल व्यापारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी है। वहीं, यह बताया गया है कि, युवती मोबाइल की दुकान पर नौकरी करती थी।












Click it and Unblock the Notifications