Mathura Vrindavan nikay chunav result: भाजपा ने 1 लाख से ज्यादा मतों के बड़े अंतर से बाजी अपने नाम की

मथुरा वृन्दावन नगर निगम बनने के बाद लगातार दूसरी बार यहां भारतीय जनता पार्टी से मेयर चुन कर आया है। विनोद अग्रवाल ने कुल 1,45,720 मतों के साथ 1 लाख 10 हजार वोटों से जीत दर्ज की है।

Mathura Vrindavan nikay chunav result: BJP candidate Vinod Agarwal won with 1 lakh votes

यूपी नगर निकाय चुनाव में मथुरा की मेयर सीट पर सभी की नजरे टिकी हुई थीं। साल 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम पहली बार अस्तित्व में आया था, इससे पहले यहां मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग पालिका हुआ करती थी। पिछली बार के चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बड़ी जीत दर्ज की थी। इस बार के चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और बीएसपी ने भी पूरा जोर लगाया लेकिन बीजेपी उम्मीदवार विनोद अग्रवाल ने 1 लाख 10 हजार वोटों से चुनाव में बाजी मार ली और एक बार फिर भाजपा का जलवा कायम कर दिया।

Mathura Vrindavan nikay chunav result: BJP candidate Vinod Agarwal won with 1 lakh votes

1 लाख 10 हजार वोटों से की जीत दर्ज
बता दें कि मथुरा वृन्दावन के मेयर पद के लिए पहले चरण में यानी 4 मई को मतदान हुआ था और वोटिंग प्रतिशत पिछली बार की अपेक्षा काफी कम रहा था। यहां 39.81 फीसदी ही वोटिंग हुई थी। वहीं आज यानी 13 मई को इसकी मतगणना की गई। पिछली बार की तरह ही इस बार भी बीजेपी ने ये सीट अपने नाम कर ली। 20 राउंड में भाजपा मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल 1 लाख 10 हजार 529 वोटों से जीत दर्ज की। विनोद अग्रवाल को कुल 1,45,720 वोट मिले जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी श्यामसुंदर उपाध्याय बिट्टू 35,173 वोट ही जुटा पाए।

Mathura Vrindavan nikay chunav result: BJP candidate Vinod Agarwal won with 1 lakh votes

Recommended Video

      UP Nikay chunav result 2023: CM Yogi adityanath की प्रेस कॉन्फ्रेंस LIVE | वनइंडिया हिंदी

      शुरू से ही बना ली थी बढ़त
      आपको बता दें कि शनिवार सुबह जैसे ही मतगणना के रुझान आना चालू हुए, भाजपा मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल ने तभी से अपनी बढ़त बना ली थी। इसके बाद विनोद अग्रवाल और दूसरे नंबर के प्रत्याशी के बीच का अंतर बढ़ता ही चला गया। पांचवें राउंड तक विनोद अग्रवाल 27, 563 मतों से आगे हो गए थे और 12वे राउंड में उन्होंने 69,039 मतों की बढ़त लेकर लगभग भाजपा की जीत तय कर दी थी। फिर 17वे राउंड में उन्होंने 97,903 की बढ़त हासिल की और 20वे राउंड में उन्होंने 1 लाख 10 हजार 529 वोटों से जीत दर्ज कर आखिरी कील ठोक दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+