Red Sandalwood: मथुरा में 1 करोड़ के लाल चंदन के साथ 7 गिरफ्तार, Pushpa फिल्म देखकर आया था आइडिया

मथुरा पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान लाल चंदन की तस्करी करने वाले गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 563 किलो बेशकीमती लकड़ी बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

Red Sandalwood

Red Sandalwood: लाल चंदन तस्करी के ऊपर पर हाल ही 'पुष्पा' फिल्म आई थी। इस फिल्म को देखकर कुछ लोगों ने आंध्र प्रदेश से लाल चंदन की तस्करी शुरू कर दी। इसे बेचने के लिए गैंग के सदस्यों ने मथुरा-वृंदावन और आस-पास का क्षेत्र चुना। लेकिन, एसटीएफ और मथुरा पुलिस ने इस गैंग के 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर इनके पास से 563 किलो लाल चंदन की बेशकीमती लकड़ी बरामद की है। इसकी कीमत करीब 1 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस और एसटीएफ की इस कार्रवाई के दौरान गैंग के 4 सदस्य भाग निकले, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है। पुलिस गिरफ्त में आए तस्कर छत्तीसगढ़, राजस्थान, बुलंदशहर, अलीगढ़ व मथुरा के रहने वाले है। मथुरा एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने जानकारी देते हुए बताया, थाना हाईवे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवर्धन रोड पर कुछ लोग तस्करी कर लाई गई चंदन की लकड़ी की खेप को उतारने वाले हैं। सूचना पर एसटीएफ की आगरा यूनिट, थाना हाईवे पुलिस और वन विभाग आगरा की संयुक्त टीम छापा मारा।

लाल चंदन की लकडी की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 07 तस्करो को मौके पर पकड़ लिया। जब इनकी गाड़ी इनोवा और होंडा सिटी को चेक किया तो उसमें लाल चंदन की लकड़ी मिली। टीम ने जब पकड़े गए लोगों से लकड़ी के बारे में पूछताछ तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। एसएसपी ने बताया कि तस्करो के पास करीब 563 किलो लाल चंदन की लड़की मिली है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। बताया कि गिरफ्त में आए तस्कर मथुरा, बुलंदशहर, अलीगढ़ के अलावा राजस्थान और छत्तीसगढ़ के रहने वाले है।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चंदन तस्करी का आइडिया उन्हें पुष्पा मूवी देखकर आया। जिसमें चंदन के काम में अधिक मुनाफा दिखाया था। इसके बाद उन्होंने आंध्र प्रदेश में संपर्क बनाए और वहां से चंदन की तस्करी कर मथुरा लाते, यहां तस्कर मथुरा, वृंदावन सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर इसे बेच देते थे। फिलहाल पुलिस गिरफ्त में आए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार चल रहे अन्य आपियों की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+