Vrindavan: बांके बिहारी मंदिर से 200 मीटर दूर भरभराकर गिरी ईमारत, 5 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
मथुरा में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया है। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर से महज 200 मीटर की दूरी पर एक पुराने मकान की ऊपरी हिस्से की दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान वहां से कई श्रद्धालु गुजर रहे थे, जो इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
बता दें कि यह हादसा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में बांके बिहारी मंदिर से मजह 200 मीटर दूर स्थित स्नेह बिहारी जी मंदिर के पास हुआ। यहां भगवाला पार्किंग के सामने दूसयात मोहल्ला में बनी पुरानी बिल्डिंग शाम करीब 6 बजे अचानक से भरभराकर गिर पड़ी। रास्ते से निकल रहे श्रद्धालु इसकी चपेट में आ गए। हादसा के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फौरन मलबे में दबे लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। एंबुलेंस न पहुंचने पर उन्हें तत्काल ई रिक्शा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 5 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में गीता कश्यप निवासी कानपुर, अरविंद कुमार निवासी कानपुर नगर, रश्मि गुप्ता निवासी कानपुर, अंजू मुगयी निवासी वृंदावन और एक अज्ञात शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications