क्या कंगना रनौत मथुरा से लड़ेगी चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत का नाम लेकर कुछ यूं दिया जवाब

क्या कंगना रनौत मथुरा से लड़ेगी चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत का नाम लेकर कुछ यूं दिया जवाब

मथुरा, 24 सितंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मथुरा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकले अभी से लगाई जाने लगी हैं। हालांकि, इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी का इस पर रिएक्शन आया है। दरअसल, हेमा मालिनी से जब मीडिया कर्मियों द्वारा कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'बहुत अच्छी बात है। कल राखी सावंत को भी भेज देंगे।'

क्या कंगना मथुरा से लड़ेगी चुनाव?

क्या कंगना मथुरा से लड़ेगी चुनाव?

सांसद हेमा मालिनी शनिवार को मथुरा के राजीव भवन पहुंची और यहां दिव्यांगजन को हस्तचालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने हेमा मालिनी से कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकलों पर सवाल किया। जिसपर हेमा मालिनी ने कहा, 'अच्छा है, बहुत अच्छी बात है।' इस पर मीडिया कर्मियों ने हेमा मालिनी से पूछा इस पर आपके क्या विचार है। जिसका जवाब में हेमा मालिनी ने कहा, 'मेरा विचार मैं क्या बताऊं। मेरा विचार भगवान के ऊपर है।'

कल राखी सावंत को भी भेज देंगे: हेमा मालिनी

इतना ही नहीं, हेमा मालिनी ने कहा, 'कोई और जो यहां के सांसद बनना चाहेंगे उनको तो आप बनाने नहीं देंगे। आप लोगों ने सबके दिमाग में ऐसा डालकर रखा है कि फिल्म स्टार ही मथुरा का सांसद बनेगा। आपको मथुरा में सब फिल्म स्टार ही चाहिए। कल राखी सावंत को भी भेज देंगे।' इस दौरान जब हेमा मालिनी से अंकिता भंडारी मर्डर केस को लेकर सवाल किया गया तो वह जवाब देने से बचती नजर आईं।

कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकले हुई तेज

कंगना रनौत के मथुरा से चुनाव लड़ने की अटकले हुई तेज

बता दें कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने है। लेकिन मथुरा सीट से भारतीय जनता पार्टी किसे अपना उम्मीदवार घोषित करेगा, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। ऐसे में मथुरा सीट से अभी से ही अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। कई रिपोर्ट्स में ऐसी अटकलें हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कंगना रनौत की तरफ से भी अभी कोई ऐसा बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+