Mathura Nagar Nigam chunav: नाम वापसी के बाद फाइनल तस्वीर, निर्दलीय सहित आठ प्रत्याशियों में चुनावी जंग
सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मथुरा नगर निगम चुनाव के मैदान में उतार दिए हैं। जहाँ एक तरफ पहली बार निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए AAP ने भी दांव खेला है, वहीं कांग्रेसी असमंजस की स्थिति में नजर आ रही है।

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर तमाम प्रत्याशी और पार्टियां अपने-अपने समीकरण बिठाने में लगी हुईं हैं। कई जगह पुराने मंझे हुए खिलाडी अपना राजनैतिक इतिहास दोहराने के लिए जोर लगा रहे हैं तो कई जगह नए प्रत्याशी पूरे जोश-ओ-खरोश के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में यूपी निकाय चुनाव 2023 में मथुरा नगर निगम से निर्दलीय सहित आठ प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। अब देखने वाली बात होगी कि जनता किसके सर पर ताज पहन आती है।

ये हैं मथुरा नगर निगम के नए समीकरण
आपको बता दें कि भाजपा से विनोद अग्रवाल को अपना प्रत्याशी बनाया गया है तो वही समाजवादी पार्टी द्वारा तुलसीराम शर्मा पर दांव खेला गया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पहली बार निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमाने के लिए उतरी आम आदमी पार्टी ने प्रवीण भारद्वाज को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं बहुजन समाजवादी पार्टी ने राजा मोहतरम अहमद पर अपना दांव खेला है तो वहीं कांग्रेसी असमंजस की स्थिति में देखने को मिल रही है।

कांग्रेसी असमंजस की स्थिति में, नहीं मिला 'हाथ का पंजा'
कांग्रेस पार्टी ने जिस प्रत्याशी पर अपना दांव खेला है उसको चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा नहीं मिला है। बल्कि जिस प्रत्याशी को कांग्रेस द्वारा 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया, उसको निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा दिया गया है। इस मामले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू द्वारा कूटनीतिक षडयंत्र करके भाजपा के इशारे पर कांग्रेस पार्टी को कमजोर करने का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि श्याम सुंदर शर्मा ने कूटनीति करके भाजपा की सांठगांठ से हमारे सिंबल को स्कैन करके चोरी कर पेश किया है।












Click it and Unblock the Notifications