Mathura: युवती को मारकर खेत में शव जलाया, बिजली विभाग की छापा टीम बनकर घर में घुसे थे दबंग

जिस दबंग के डर से परिजनों ने युवती को उसके मामा के घर छिपा दिया था, वहीं से बिजली विभाग की छापा टीम के भेष में दबंग युवती को उठा ले गया। अब युवती को मारकर खेत में जलाए जाने का आरोप दबंग पर लगा है।

Mathura killed girl burnt dead body in field abducted posing as Electricity Department team

मथुरा के नौहझील कस्बे से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एसएसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित ने एक दबंग पर उसकी बहन को मारकर खेत में शव जलाने का आरोप लगाया है। उसने बताया है कि आरोपी दबंग के आतंक से बहन को बचाने के लिए उसे उसकी मामी के यहां छोड़ दिया था। जहां से दो रोज पूर्व विद्युत विभाग के छापे के नाम पर घर में घुसे दबंग ने युवती को अगवा कर लिया। युवती का अभी तक कोई पता नहीं चला है। पीड़ित ने घटनास्थल को सीज कराकर मृतक के अवशेष एकत्रित कर डीएनए टैस्ट कराये जाने की मांग की है।

Mathura killed girl burnt dead body in field abducted posing as Electricity Department team

दबंग के डर से भेजा था मामा के घर
बता दें कि गुमशुदा युवती के भाई नरेश कुमार पुत्र चरन सिंह निवासी टोली मौहल्ला नौहझील ने बताया कि उसकी बहिन पिंकी कुमारी को इसी कस्बे में रहने वाले कालीचरन पुत्र नारायन सिंह द्वारा पिछले काफी समय से परेशान किया जा रहा था। जिसे लेकर 15 दिसम्बर 2022 को अपहरण की रिपोर्ट भी कालीचरन के खिलाफ दर्ज हुई थी। उन्होंने बताया कि उसकी बहन बड़ी मुश्किल से कालीचरन के चंगुल से भाग आयी थी। जिसके बाद भयभीत परिवार ने पिंकी को उसकी मामी ललिता निवासी टैंटीगांव के घर छोड़ दिया था।

Mathura killed girl burnt dead body in field abducted posing as Electricity Department team

बिजली विभाग की छापा टीम के बहाने घर में घुसे
पीड़ित भाई द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि 3 जून को भाई नरेश से पिंकी की फोन पर बातचीत हुई थी। इसके अगले दिन 3-4 जून की रात 12 बजे कालीचरन अपने तीन साथियों के साथ मामी के घर पहुंचा और बिजली विभाग की छापा टीम बताते हुए घर का दरवाजा खुलवा लिया। इसके बाद वो जबरन पिंकी को बराबर की गली में खड़ी गाड़ी में डालकर ले गए। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में जब वो सुरीर कोतवाली पहुंचा तो उसे पुलिस ने टहला दिया।

Mathura killed girl burnt dead body in field abducted posing as Electricity Department team

खेत में जलाई चिता, ग्रामीणों को बताया हवन हुआ
वहीं 5 जून की दोपहर 12 बजे नरेश को सूचना मिली कि 1-2 बजे के बीच मुबारिकपुर गांव में श्याम पंडित के खेत पर चिता जलाई गयी है। गांव से एक ट्रॉली ऊपले भी भरकर गये और सुबह होने से पहले चिता की राख को ट्रैक्टर से तहस-नहस कर पूरे खेत में फैला दिया गया। श्याम पंडित ने गांव में खेत पर हवन कराए जाने की बात गांव वालों को बताई। नरेश ने अपनी बहिन की हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए इस पूरे स्थल को सीज कराने और वहां से मृत शरीर के अवशेष एकत्रित कर डीएनए टैस्ट कराए जाने की मांग की है। पीड़ित का यह भी कहना है कि घटना के बाद से कालीचरन का फोन बंद है और वह घर से भागा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+