मथुरा: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवार ने रौंदा, दरोगा की मौत, तीन सिपाहियों की हालत गंभीर

मथुरा: गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवार ने रौंदा, दरोगा की मौत, तीन सिपाहियों की हालत गंभीर

मथुरा, 01 जनवरी: दर्दनाक खबर उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सामने आई है। यहां शुक्रवार की रात गिरिराजजी धाम में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को कार सवारों ने रौंद दिया। इस हादसे में दरोगा रामकिशन सहित चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें साथी पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दरोगा की मौत हो गई। ये हादसा मथुरा जिले गोवर्धन थाना क्षेत्र के राजीव तिराहे पर हुआ है।

Mathura: Car riders crushed the four policemen, Inspector Ramkishan no more

घटना के बाद कार सवार सभी आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। हालांकि, यह हादसा वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 31 दिसंबर 2021 को गिरिराजजी धाम आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दरोगा रामकिशन, सिपाही अमित कुमार, अनुज कुमार, वाहन चालक अतेंद्र कुमार राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। उसी दौरान एक कार कस्बा की ओर से आई और पुलिस टीम को रौंद दिया।

इस हादसे में दरोगा रामकिशन समेत चारों पुलिसकर्मी गंभीर घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल दरोगा रामकिशन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वो एटा जिले के रहने वाले थे। गोवर्धन के थानाध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी सरकारी बोलेरो गाड़ी से राजीव तिराहे पर गश्त कर रहे थे। देर रात पुलिस टीम तिराहे पर खड़ी थी। तभी कस्बा की ओर से एक वेन्यू कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल दरोगा की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

उन्होंने बताया कि अभी सिपाहियों का इलाज चल रहा है। बताया कि कार सवारों की तलाश में पुलिस जुटी है। कार से पुलिस टीम को रौंदने की घटना तिराहे पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी फुटेज में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी तिराहे पर गाड़ी के पास खड़े हैं। तभी तेज रफ्तार कार पुलिसकर्मियों की गाड़ी को टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी तेज थी कि पुलिस की गाड़ी करीब 20 से 25 मीटर पीछे खिसक गई। एक पुलिसकर्मी भी काफी दूर जाकर गिरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+