Mathura में जोशीमठ जैसी तस्वीर, आधा दर्जन से अधिक मकानों में दरार आने से लोगों में दहशत का माहौल
मथुरा में इन फटे हुए मकानों की तस्वीर देखकर एक बार को हर कोई खौफजदा हो जाए। जोशीमठ की तरह यहां भी कई मकानों समेत सडकों पर भी खतरनाक दरारें आ गई है जिससे लोगो में दहशत का मौहौल है।

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में जोशीमठ जैसे तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। यहां एक साथ कई मकान फटने के चलते लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है। करीब आधा दर्जन से अधिक मकानो में इस कदर दरार पड़ी हैं कि मकान कब गिर जाए कुछ कहा नही जा सकता। जमीन धंसने से सड़क में दरार पड़ी हैं लेकिन लेकिन शिकायत करने के बावजूद बाद नगर पंचायत प्रशासन की नींद नही टूटी है।

मकान फटने से लोग दहशत में
दरअसल, मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा चौमुहां में क़ई मकान फटने से लोग दहशत में हैं। यहां के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने प्रसासनिक अधिकारियों से मदत की गुहार लगाई है। लोग डर के साए में जीवन जीने को मजबूर हैं। फटे हुए मकानों की तस्वीरों को देख कर आप इनकी चिंता का अंदाजा लगा सकते हैं। यह मकान कब गिर जाए कुछ कहा नही जा सकता। इन लोगों ने किसी तरह सिर पर छत का इंतजाम किया है।

वाटर लाइन लीकेज हो सकता है कारण
बता दें कि स्थानीय लोगों के अनुसार जुझार चौपाल के पास कई वर्ष पहले डाली गई वाटर लाइन लीकेज हो गई है। जिसके चलते यहां के मकान फटने लगे हैं। ज्यादा तर लोग छोटे बच्चों व परिवार के साथ खौफ के साए मे घरों में रहने को मजबूर है। वही कुछ ने हाल ही में अपना आशियाना तैयार कराया था। लेकिन मकान की तरह अब उनका हौसला भी टूटता नजर आ रहा है।

प्रशासन से मदद की गुहार, आंदोलन की चेतावनी
ऐसी स्थिति में लोग प्रसासनिक मदत की आस लगाए हुए हैं। अब देखना होगा प्रशासनिक अधिकारी कब तक मामले की सुध ले कर इन लोगों को मदद पहुंचाते हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर उनकी समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications