मथुरा: स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, चार लड़कियों सहित 7 लोग गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पुलिस ने हाईवे किनारे एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने छापा मारकर स्पा सेंटर से चार युवतियों सहित सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक-युवतियों को जेल भेजा है। बता दें, स्पा सेंटर में दिन में कम ही युवक-युवतियां आते थे। बताया जा रहा है कि रात होते ही यहां पर लोगों की संख्या बढ़ने लगती थी। अधिकतर युवक-युवतियां कार से आते थे। रात के 12 बजे तक ये स्पा सेंटर खुला रहता था। स्पा सेंटर में केबिन बने हुए थे, जिसमें युवतियां आने वाले ग्राहक के साथ मौजूद रहती थीं।

illegal racket busted in mathura 4 girls arrested

पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर में मचा हड़कंप

दरअसल, शहर कोतवाली क्षेत्र में मोती मंजिल कॉम्पलेक्स की दूसरी मंजिल पर यूनीसेक्स मयूरा स्पा सेंटर है। पिछले कई दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि स्पा सेंटर की आड़ में अवैध काम हो रहा है। सोमवार को सीओ सिटी वरुण कुमार ने हाईवे पुलिस के साथ इस स्पा सेंटर पर छापा मार दिया। पुलिस के पहुंचते ही स्पा सेंटर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने संचालक सहित दो युवक, दो युवतियों पकड़ लिया, जबकि सेंटर के बाहर से भी एक युवक और दो युवतियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए युवक-युवतियों को जेल भेजा है।

फोन रिकॉर्ड के आधार पर पुलिस जुटा रही जानकारी

पुलिस के मुताबिक, स्पा सेंटर संचालक आशु निवासी पलवल के अलावा महावन निवासी भरत सिंह और कोसीकलां निवासी ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने देह व्यापार में लिप्त चार युवतियां और स्पा सेंटर के संचालक सहित तीन युवकों को पकड़ा है। स्पा सेंटर संचालक आशु सहित पकड़े गए युवक-युवतियों के मोबाइल फोन के रिकॉर्ड के आधार पर स्पा सेंटर में आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+