मथुरा: हनीट्रैप गैंग की लीडर महिला गिरफ्तार, रिटायर्ड टीचर को बनाया था ​शिकार

मथुरा। यूपी के मथुरा में पुलिस ने हनीट्रैप गैंग की लीडर महिला को गिरफ्तार किया है। इस गैंग ने 14 नवंबर को रिटायर्ड टीचर को जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए वसूले थे। पुलिस अब महिला सहित गैंग के सात अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। साथ ही हनी ट्रैप गैंग से पीड़ित अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

honeytrap gang leader woman arrested in mathura

रिटायर्ड टीचर को बनाया था शिकार

रिटायर्ड टीचर उदयवीर सिंह ने 13 दिसंबर 2019 को गोवर्धन थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था, ''काफी दिनों से एक महिला का फोन आ रहा था, उसने मुझे मिलने के लिए एक होटल में बुलाया, उस महिला से मिलने के बाद जब मैं होटल से बाहर निकला तो कुछ लोगों ने मुझे पकड़ लिया और डरा धमका कर मुझसे 2 लाख रुपए हड़प लिए।''

गैंग की लीडर महिला गिरफ्तार

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामले की जांच शुरू की। इसी क्रम में गुरुवार को गैंग की एक महिला सुनीता को 4 हजार रुपए कैश के साथ पकड़ लिया। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि थाना गोवर्धन में पीड़ित उदयवीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच-पड़ताल के बाद गैंग की लीडर सुनीता नाम की महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हनी ट्रैप गैंग के 7 लोग रानी ठाकुर, मुरारी लाल शर्मा, राजेंद्र, कृष्ण मुरारी, मधु शर्मा और राजेंद्र अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार क​र लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+