मथुरा से भाजपा ने फिर दिया टिकट तो क्या बोलीं हेमा मालिनी?

Mathura news, मथुरा। सांसद हेमा मालिनी को दोबारा भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा प्रत्याशी बनने के बाद मीडिया से रूबरू होते हेमा ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा कि वह ब्रज के विकास के लिए ही आईं हैं। काफी कुछ किया है और काफी कुछ करना है।

Hema malini statement after getting ticket from Mathura

उन्होंने कहा कि 5 साल के अंदर इतना सब काम करना आसान नहीं है। जो काम रह गए हैं, उनको इस बार करके रहूंगी। लोगों से न मिलने पर जनता की नाराजगी के सवाल पर कहा कि विकास जरूरी है या मिलना। उन्होंने कहा कि वह लोगों से मिलती हैं।

Hema malini statement after getting ticket from Mathura

हेमा मालिनी ने वृंदावन में आकर जमकर होली का लुफ्त उठाया और लोगों के साथ होली खेली। इस दौरान हेमा मालिनी ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने प्रियंका गांधी से लेकर मायावती पर चुटकी ली। हेमा इस दौरान होली के रंग में रंगी नजर आई और उन्होंने अपनी फिल्म का गाना भी गाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+