मथुरा: खेलते-खेलते 100 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 5 साल का बच्चा
Mathura news, मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में पांच साल का एक बच्चा 100 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। रेस्क्यू आपरेशन के बाद एनडीआरएफ और पुलिस की टीम ने बच्चे को देर रात करीब 12 बजे बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा बच्चा
मामला मथुरा शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अगरयाला का है। परिजनों ने बताया कि बच्चा घर से खेलने व बकरी चराने के लिए निकला था। इसी दौरान वह गांव के पास में ही एक करीब 100 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। परिजनों ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

रेस्क्यू कर बचाई गई बच्चे की जान
मामले की सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई, जिसके बाद बच्चे की जान बचाने के लिए रेस्क्यू शुरू किया गया। बोरवेल तक पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाई गई। बच्चे तक पहुंचने के लिए बोरवेल के बगल में खुदाई की गई। कड़ी मशक्कत के बार देर रात करीब 12 बजे बच्चे को
सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications