CM योगी ने वृंदावन में विकास योजनाओं का किया उद्घाटन, यमुना शुद्धिकरण को लेकर भी दिए निर्देश

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वृंदावन में 300 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लिया। सीएम योगी ने ब्रज, देवरहा बाबा के प्रख्यात संत की स्मृति में स्थापित घाट का भी उद्घाटन किया। मुख्‍यमंत्री योगी ने वृंदावन दौरे पर अधिकारियों को यमुना शुद्धिकरण की दिशा में ठोस कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी ने संतों को यमुना प्रदूषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्‍होंने संतों को बताया कि यमुना जल्द ही प्रदूषण मुक्त होगी। केंद्र सरकार भी इस पर गंभीर है। मुख्यमंत्री ने वृंदावन में कुंभ को लेकर भी संतों के साथ चर्चा की।

cm Yogi inaugurates many development schemes in Vrindavan

सीएम ने शुद्ध यमुना जल के प्रवाह का भरोसा दिलाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्ण कृपा धाम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के नेतृत्व में ब्रज के संतों, धर्माचार्य एवं भगवताचार्यो के साथ मुलाकात कर यमुना शुद्धिकरण पर गहन मंथन किया। यहां मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास देवाचार्य, गोकुल के पंकज बाबा, भागवताचार्य संजीव कृष्ण ठाकुरजी ने मुख्यमंत्री को ब्रज में यमुना की स्थिति से अवगत कराया। मुख्‍यमंत्री ने 2021 के अंत के साथ 2022 में शुद्ध यमुना जल के प्रवाह का भरोसा दिलाया।

सीएम योगी ने कहा- यमुना जल्‍द प्रदूषण मुक्‍त होगी

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि ब्रजवासियों यमुना शुद्धिकरण की वर्षों पुरानी मांग को अब पूरा करने का समय आ गया है। यमुना में आज भी गंदे नाले गिर रहे हैं। यमुना शुद्धिकरण को लेकर लंबे समय से आंदोलन भी चल रहा है। मथुरा-वृंदावन ही एक मात्र तीर्थ ऐसा है, जो यमुना के तट पर है। इस पर मुख्यमंत्री ने संतों को यमुना प्रदूषण मुक्ति की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि यमुना जल्द ही प्रदूषण मुक्त होगी। केंद्र सरकार भी इस पर गंभीर है। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि मुख्यमंत्री यमुना शुद्धिकरण को लेकर पूर्ण जागरुक हैं। बता दें, योगी आदित्यनाथ ने बांके बिहारी दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर ठाकुरजी का आशीर्वाद लिया। यहां लगभग 15 मिनट रुकने के बाद मुख्यमंत्री योगी स्वामी ज्ञानानंद के आश्रम रवाना हो गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+