मथुरा के राजकीय संप्रेक्षण गृह से भागे 14 किशोर बंदी, पुलिस ने 7 को पकड़ा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार की रात राजकीय वाल सुधार गृह से 14 बाल कैदी फरार गए। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस ने 7 बाल कैदियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश जारी है। बता दें कि थाना सदर बाजार इलाके में स्तिथ राजकीय बाल सुधार गृह से 14 शातिर बाल कैदी रात में उस समय फरार हो गए जब दो बजे यहां की सुरक्षा मैं तैनात होमगार्ड बिल्डिंग के पीछे गश्त पर थे, तभी अचानक अगले दरवाजे के पास से दीवार पर लगे खिड़की को तोड़कर यहां पर बंद 14 वाल कैदी फरार हो गए।
Recommended Video

7 बाल कैदी पकड़े गए
सूचना जैसे ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो उन्होंने तुरंत ही स्थानीय पुलिस को तलाशी अभियान चलाए जाने का आदेश देते हुए आसपास के इलाके से 7 बाल कैदियों को पकड़ लिया है। वहीं, अन्य फरार 7 कैदियों की तलाश के लिए कई टीमें लगाइ गई हैं। बाल सुधार गृह के केयर टेकर हरिश्चन्द्र का कहना है कि यहां पर जब 30 को रखने की क्षमता है, लेकिन 106 बाल कैदी रखे गए है। यहां पर बिल्डिंग भी काफी पुरानी है और कई बार प्रशासन को लिखित मैं सूचित दी, लेकिन कोई नहीं सुनता। उन्होंने बताया कि यहां 20-22 साल के लड़के भी लाए जाते हैं, जबकि यहां सिर्फ नाबालिग के लिए ही ये जेल बनाई गई है। यहां बंद कैदियों ने भी खाने पीने के समान मैं लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
लापरवाही पर की जाएगी कार्रवाई: एसएसपी
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि भागे हुए बाल कैदियों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। बाल संप्रेक्षण गृह में किशोरों की संख्या की गिनती भी कराई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि किशोरों की भागने की संख्या ज्यादा भी हो सकती है। एसएसपी ने कहा कि जनपद के सभी थाना प्रभारियों और जिन क्षेत्रों से बच्चों को लाया गया था, उन सभी के पुलिस अधिकारियों को ताकीद कर बाल कैदियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस घटना में यदि किसी भी सरकारी कर्मचारी की लापरवाही या संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications