Mandla News: फिर एटीएस के हत्थे चढ़ा एक और नक्सली, मंडला के कालपी में कारवाई, जबलपुर से अरेस्ट दंपति से कनेक्शन

Mandla News: मध्य प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी हैं। जबलपुर में गिरफ्तार हुई नक्सली दंपति से पूछताछ के बाद मंडला में भी ATS ने कार्रवाई की। जिले के कालपी से धनपत सिंह नाम के नक्सली को गिरफ्तार किया है।

दरअसल एटीएस ने जबलपुर से अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी रैमती पोटाई को गिरफ्तार किया था। इस नक्सली दंपति का कनेक्शन सीपीआई से होना पाया गया था। जो शहर के एक अस्पताल में इलाज कराने के लिए पहुंचे थे। रिमांड पर लेकर जब ATS टीम ने इस दंपति से पूछताछ की तो इनके सहयोगियों का भी पता चला।

दंपति की निशानदेही पर मंडला जिले के कालपी में भी एटीएस ने दबिश दी। जहां धनपत सिंह को गिरफ्तार किया गया। धनपत भी माओवादी संगठन सीपीआई से जुड़ा हुआ हैं। जो अशोक रेड्डी और उसके सहयोगियों के लिए मैसेंजर का काम भी करता आया। नक्सली वारदात के लिए सामान जुटाना और एक जगह से दूसरी जगह सूचना पहुँचाने का काम धनपत कर रहा था।

Naxalite-arrested-ATS-action-in-Mandla-s-Kalpi-jabalpur

एटीएस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनामी नक्सली दंपति के अशोक रेड्डी और उसकी पत्नी को जबलपुर पहुंचाने की धनपत सिंह ने भी व्यवस्था की थी। अस्पताल में इलाज संबंधी सभी जानकारी विजय नाम के किसी नक्सली के कहने पर धनपत सिंह ने अशोक रेड्डी को बताई। यह खुलासा आरोपी से एटीएस की पूछताछ में हुआ हैं।

बताया गया कि धनपत सिंह मूलतया छत्तीसगढ़ के कांकेर का रहने वाला है। जो नक्सली नेटवर्क में काफी लंबे वक्त से जुड़ा हैं। अब एटीएस को विजय नाम नक्सली की तलाश है, जिसने धनपत सिंह को अशोक रेड्डी के लिए जबलपुर में व्यवस्थाएं जुटाने का काम सौंपा था। कहा जा रहा है कि नक्सलियों का जबलपुर कनेक्शन में कुछ लोकल लोगों का भी हाथ हो सकता हैं। लेकिन अभी तक कोई भी पुख्ता सबूत नहीं मिले। जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+